फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar over cow slaughter in Nandpura, demand for arrest of accused

Meerut News: नंदपुरा में गोकशी पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Mon, 04 May 2026 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Uproar over cow slaughter in Nandpura, demand for arrest of accused
जानीखुर्द। गोकशी के बाद मौके जमा ग्रामीण फोटो संवाद
- सीओ के आश्वासन पर शांत हुए ग्रामीण और विहिप बजरंग दल कार्यकर्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नंदपुरा में रविवार रात अज्ञात व्यक्तियों ने गोकशी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेतों पर पहुंचे तो वहां तीन गोवंशों के अवशेष पड़े देखे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में भारी रोष फैल गया।
गांव नंदपुरा के जंगल में गोवंश मिलने की सूचना मिलते ही बजरंग दल और अन्य संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। उत्तेजित भीड़ को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

तनाव की स्थिति को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सरधना आशुतोष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और आश्वासन दिया कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सीओ सरधना के ठोस आश्वासन और सख्त कार्रवाई के वादे के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने गोवंश के अवशेषों को गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बजरंग दल के विभाग संयोजक अनुज बजरंगी, जिला संयोजक गोविंद चपराना, विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री चौधरी राहुल तेवतिया, जिला सह संयोजक अवनीश बावरा, जिला निधि प्रमुख विपिन बजरंगी, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख बंटी विश्वकर्मा, गौरव गुर्जर, रवि गुर्जर, दीपेश शर्मा, नीरज शर्मा, लकी आदि मौजूद रहे।

जानीखुर्द। गोकशी के बाद मौके जमा ग्रामीण फोटो संवाद

जानीखुर्द। गोकशी के बाद मौके जमा ग्रामीण फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed