{"_id":"69610e77845cc87ae303b0ef","slug":"uproar-in-review-meeting-on-drinking-water-crisis-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110990-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पेयजल संकट पर समीक्षा बैठक में जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पेयजल संकट पर समीक्षा बैठक में जमकर हंगामा
विज्ञापन
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा में शामिल सभासद व जल निगम के अधिकारी। स्वयं
सभासदों ने जल निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, हुई तीखी नोकझोंक
दूषित व बदबूदार पानी की आपूर्ति से लोगोें के स्वास्थ्य को खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा हर्रा नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को जल निगम के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में पेयजल संकट को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सभासदों ने एक सुर में जल निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कस्बे में पेयजल योजना के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर मोहम्मद अली और अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता के अलावा सभी वार्डों के सभासद मौजूद रहे।
सभासद नौशाद, ताहिर, भूट्टू, इरशाद, इमरान, कामिल पुंडीर, मोहम्मद, कलवा और आरिफ का आरोप है कि कई वार्डों में आज तक नल से पानी नहीं पहुंच पाया है, जबकि जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन डाली गई है वहां दूषित व बदबूदार पानी आ रहा है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। सभासदों ने बताया कि गंदे पानी के कारण आए दिन लोग बीमार हो रहे हैं लेकिन शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
बैठक के दौरान सभासदों और जल निगम के अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सभासदों ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कस्बे के लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है। उन्होंने योजना की गुणवत्ता की जांच कराने और दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
जल निगम की ओर से बैठक में एई अमित सिंह और जेई ताहिर मौजूद रहे। अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि जिन वार्डों में पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां जल्द आपूर्ति शुरू कराई जाएगी। साथ ही दूषित पानी की शिकायतों की जांच कर आवश्यक सुधार किया जाएगा।
सभासदों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक के बाद भी नगर पंचायत कार्यालय में कुछ देर तक माहौल गरमाया रहा।