फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar in Ganganagar after a worm was found in the sambar at a 'Madrasi Dosa' stall.

Meerut News: गंगानगर में मद्रासी डोसे वाले के यहां सांभर में कीड़ा मिला, हंगामा

Sat, 22 Aug 2026 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Uproar in Ganganagar after a worm was found in the sambar at a 'Madrasi Dosa' stall.
- खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर और पुलिस पहुंची, काम रुकवाया
विज्ञापन

- जिलाधिकारी से शिकायत, कीड़े वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

गंगानगर। डिफेंस कॉलोनी के बराबर में स्थित साउथ इंडियन मद्रासी डोसे वाले के यहां खाने के सांभर में कीड़ा मिलने पर हंगामा हो गया। पीड़ित ने पुलिस के साथ जाकर रेस्टोरेंट की किचन देखी तो वहां फ्रिज में फंगज, बाथरूम में बर्तन धुलते मिले। उसी के ठीक बराबर में टॉयलेट था। किचन का मंजर देख हर कोई हैरान रह गया। मामले की शिकायत जिलाधिकारी, फूड विभाग से की गई। सूचना पर शाम को फूड इंस्पेक्टर विजय कुमार पहुंचे, उन्होंने रेस्टोरेंट की जांच करते हुए काम करने पर रोक लगा दी।
इंचौली क्षेत्र निवासी छात्र नेता सौरभ विकल अपने पिताजी के साथ शुक्रवार दोपहर में डिफेंस कॉलोनी के बराबर में डोसा खाने आए। उन्होंने दो डोसे की प्लेट मंगा ली। आरोप है कि एक प्लेट में सांभर में लगी चम्मच में कीड़ा चल रहा था। यह देख उन्होंने फोटो, वीडियो बनाकर वहां काम कर रहे लोगों को दिखाई। वह प्लेट उठाकर ले गए। परंतु गलती मानने को तैयार नहीं हुए। सौरभ के मुताबिक, वह कल घर चले गए। शनिवार दोपहर में छात्र नेता हैविन खान व अन्य साथियों के साथ रेस्टोरेंट संचालक से मिलने पहुंचे। वहां मैनेजर रंजीत मिला। उन्होंने शिकायत की। आरोप है फिर भी गलती मानने को तैयार नहीं हुआ तो हंगामा हो गया। सूचना पर डायल-112 पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। खाने में कीड़े वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी, खाद्य विभाग से शिकायत
सौरभ विकल और हैविन खान ने बताया कि उन्होंने रसोई और थाली में खाने में मिले कीड़े की वीडियो सहित शिकायत जिलाधिकारी और खाद्य विभाग से की। शाम चार बजे खाद्य विभाग के गंगानगर क्षेत्र इंस्पेक्टर विजय कुमार पहुंचे और मामले की जांच की। वह भी रेस्टोरेंट देख दंग रह गए। उन्होंने तुरंत काम पर रोक लगाते हुए, साफ-सफाई और सुधार के निर्देश दिए। उधर, मैनेजर रंजीत का कहना है कि वो भी अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed