फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar at the police station of women for not arresting the accused

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर महिलाओं का थाने पर हंगामा

Sat, 02 Nov 2019 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
Uproar at the police station of women for not arresting the accused
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर महिलाओं का थाने पर हंगामा
विज्ञापन

किठौर। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में 10 दिन बीत जाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर पीड़ित पक्ष की दर्जनों महिलाओं ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। पुलिस द्वारा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुई।
किठौर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने 22 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि पीपलीखेड़ा निवासी उसकी मौसी का लड़का इमरान पुत्र अख्तर एक वर्ष पूर्व उसके घर आया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन

शादी का दबाव बनाने पर उसके परिवार के लोग आए और रिश्ता पक्का कर चले गए। जिसमें पीड़िता के पिता ने उन्हे 50 हजार रुपये दिए। 12 अक्तूबर को इमरान के पिता अख्तर, मां अजीजन, बहनोई शाहिद, बहन शहनाज व सावेज उसके घर आए तथा शादी में पांच लाख नकद देने की मांग की। जब उसके पिता ने पांच लाख रुपये दहेज में नकद ना देने पर असहमती जताई तो सभी धमकी देकर चले गए और शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इस मामले में किठौर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर शुक्रवार को दर्जनों महिलाएं थाने पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया। एसएसआई विनय मलिक का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed