{"_id":"6afde797655bee401e0e84b6","slug":"uproar-at-the-municipal-corporation-over-waterlogging-in-kazipur-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1358647-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: काजीपुर में जलभराव को लेकर निगम में हंगामा, पार्षद ने शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: काजीपुर में जलभराव को लेकर निगम में हंगामा, पार्षद ने शिकायत की
विज्ञापन
- बोले-समाधान छोड़िए, शिकायत सुनना भी पसंद नहीं करते निगम अफसर
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। काजीपुर में तालाब की सफाई न होने से सड़क पर जलभराव हो रहा है। इसको लेकर पार्षद व स्थानीय लोगों ने बुधवार को निगम में हंगामा कर दिया। पार्षद आशीष चौधरी का कहना है कि उनके क्षेत्र के लोग लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन नगर निगम के अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेने के बजाय उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। इसके प्रति लोगों में आक्रोश है।
पार्षद आशीष चौधरी ने कहा कि काजीपुर में जलभराव की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान हालात और भी खराब हो जाते हैं। सड़कों पर पानी भरने से लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए दिक्कत उठानी पड़ती है। निगम से मुख्य अभियंता निर्माण भी मुआयना कर चुके है। कई बार निगम पहुंचकर अन्य अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।
हालात यह है कि इसी गंदे पानी से निकलकर लोग शवयात्रा भी यहां से ले जाने को मजबूर है। निगम ने सुधार नहीं किया तो वह नगर निगम में धरना प्रदर्शन करेंगे। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि पार्षदों ने प्राथमिक वाले कार्य की लिस्ट मांगी थी। पार्षद ने इस रास्ते के बारे में नहीं बताया और अन्य जगह अपने वार्ड में कार्य कराने का प्रस्ताव प्राथमिकता में दिया। जल्द ही जलभराव की समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --