{"_id":"6a3a9588df1e8595d2099f61","slug":"uproar-at-the-collectorate-over-allegations-of-recruitment-into-the-police-force-using-forged-documents-and-demands-for-arrests-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1225664-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: फर्जी दस्तावेजों से पुलिस में भर्ती होने का आरोप, गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: फर्जी दस्तावेजों से पुलिस में भर्ती होने का आरोप, गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में हंगामा
विज्ञापन
- डीएम कार्यालय पर पहुंचे फतेहपुर नारायण के ग्रामीण, दिया ज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। किठौर क्षेत्र के गांव फतेहपुर नारायण के एक युवक ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी पा ली। इस संबंध में किठौर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज है। मंगलवार को पहुंचे ग्रामीणों ने भर्ती हुए युवक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि ये एक बड़ा गिरोह है, इस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराई जाए। डीएम को ज्ञापन दिया है।
फतेहपुर नारायण निवासी अवनीश कुमार, आदेश कुमार, शैंकी, आर्यन मंगलवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने अपने गांव के ही राहुल पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने का आरोप लगाया। जब उसकी शिकायत की गई तो जांच में भी यह साबित हो गया। जांच में साबित होने के बाद राहुल, उसके पिता सतीश और माता सुमन के खिलाफ किठौर थाने में केस भी दर्ज हुआ है। आरोप है कि अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई हैं।
लोगों ने डीएम को बताया कि कुछ प्रभावशाली लोग आरोपियों के साथ लगे हुए है और वह प्राथमिकी में से राहुल का नाम कटवाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि राहुल की जन्मतिथि भी गलत है। उसके स्नातक के दस्तावेज भी गलत है। लोगों ने डीएम को दिए ज्ञापन में मांग की है कि इस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराई जाए। ताकि प्रभावशाली लोगों के नाम भी खुले। डीएम डॉ. वीके सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --