फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Uproar at Rohta police station to file a report of Amit's murder

Meerut News: अमित की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रोहटा थाने में हंगामा

Wed, 25 Feb 2026 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Uproar at Rohta police station to file a report of Amit's murder
रोहटा थाने के बाहर हंगामा करते ग्रामीण
पुलिस ने हत्या की आशंका में दर्ज की रिपोर्ट, मेरठ-बड़ौत मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास
विज्ञापन


फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। बाडम निवासी अमित की मौत को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने अमित की हत्या का आरोप लगाते हुए मेरठ-बड़ौत मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने के लिए कहा था, लेकिन बाद में परिजनों की तहरीर पर हत्या की आशंका में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
रोहटा थाना क्षेत्र के गांव बाडम निवासी अमित त्यागी का शव मंगलवार को पथौली-बाडम रजबहे में मिला था। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक अमित की जेब से मोबाइल और नकदी भी गायब थी। उस समय परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए भी सहमत नहीं थे। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। बाद में परिजन उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताने लगे थे। जबकि पुलिस का कहना था कि वह शराब पीने का आदी था और संभवतः रजबहे में गिरने से उसकी मौत हुई होगी। लेकिन इस मामले में पुलिस ने फिर भी एहतियातन पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजते हुए आगे की कार्रवाई करने की बात कही थी।
विज्ञापन

बुधवार को परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने रोहटा थाने पहुंचे। पुलिस ने शुरुआत में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही थी, जिससे अमित के परिजन आक्रोशित हो गए। पुलिस और मृतक के परिजनों के बीच कहासुनी हुई। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया और आरोप लगाया कि अमित की हत्या करके शव रजबहे में फेंका गया है। ग्रामीणों ने पुलिस के इस दावे को गलत बताया कि अमित की मौत शराब पीने से हुई है। इसी विरोध में ग्रामीणों ने मेरठ-बड़ौत मार्ग पर थाने के सामने जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि थाना प्रभारी अनुराग सिंह के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हो गए। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की आशंका में मामला दर्ज कर लिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ग्रामीण लौट गए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद

पुलिस ने पहले अमित की मौत को शराब से होना बताया था, जिसे परिजनों और ग्रामीणों ने सिरे से खारिज कर दिया। उनका आरोप था कि अमित की हत्या कर शव को रजबहे में फेंका गया है। पुलिस द्वारा तत्काल रिपोर्ट दर्ज न करने की बात पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया। इसी बात को लेकर थाने पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस हुई।


मामले की जांच जारी

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



मोबाइल-नकदी गायब, हत्या का इशारा

मृतक अमित के परिवार वालों का कहना है कि अमित की जेब में सात हजार रुपये और मोबाइल भी था। जो मौके पर बरामद नहीं हुआ है। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की जांच और सर्विलांस के बाद ही मामला खुल पाएगा।

रोहटा थाने के बाहर हंगामा करते ग्रामीण

रोहटा थाने के बाहर हंगामा करते ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed