{"_id":"6aaa4d3c8139ea6d02051c71","slug":"upi-par-tax-lagaane-ka-virodh-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1303236-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यूपीआई पर टैक्स लगाने के प्रस्ताव का व्यापारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यूपीआई पर टैक्स लगाने के प्रस्ताव का व्यापारियों ने किया विरोध
विज्ञापन
...यूपीआई पर किसी भी तरह का कर या शुल्क लगाने का विचार तत्काल वापस लेने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने यूपीआई लेनदेन पर टैक्स या शुल्क लगाए जाने की चर्चाओं का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इससे छोटे और मझोले व्यापारियों के साथ आम जनता पर भी असर पड़ेगा। व्यापारियों ने डिजिटल इंडिया और कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए यूपीआई को अपनाया है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर कर लगाने का विचार व्यापारियों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे लोग दोबारा नकद लेनदेन की ओर लौट सकते हैं। सरकार से यूपीआई भुगतान को मुफ्त और सुरक्षित बनाए रखने की मांग करते हुए लोकेश कुमार अग्रवाल ने चेतावनी दी कि प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।