फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Updated: Pregnant woman held hostage; jewelry and cash looted in broad daylight.

संशोधित:-गर्भवती महिला को बंधक बनाकर दिनदहाड़े जेवर, नकदी लूटी

Wed, 30 Sep 2026 09:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Updated: Pregnant woman held hostage; jewelry and cash looted in broad daylight.
खरखौदा के गांव नालपुर में लूट पीड़िता गर्भवती महिला रुचि शर्मा घटना की जानकारी देते हुए (संवाद)
- नालपुर में नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट के बाद नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश- तीन लाख नकद और जेवर ले जाने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। नालपुर गांव में बुधवार को दिनदहाड़े घर में अकेली आठ माह की गर्भवती महिला को बंधक बनाकर दो नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट की और कथित तौर पर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। बदमाश घर से करीब तीन लाख रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर खरखौदा थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

नालपुर निवासी कुलदीप शर्मा नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी सीमा शर्मा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यरत हैं। उनकी बेटी वैशाली क्षेत्र के ही एक पब्लिक स्कूल में शिक्षिका है। उनका बेटा देवांग भी कंपनी में नौकरी करता है। इन दिनों पैर में चोट लगने के कारण देवांग घर पर रह रहा था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह कुलदीप शर्मा नोएडा चले गए, जबकि सीमा शर्मा आंगनबाड़ी केंद्र चली गईं। देवांग भी करीब 11 बजे रिश्तेदारी में हुई मौत की सूचना पर कार लेकर घर से निकल गया। घर में उसकी आठ माह की गर्भवती पत्नी रुचि अकेली रह गई। इसी दौरान करीब 11:30 बजे दो नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। आरोप है कि बदमाशों ने रुचि को बंधक बना लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बदमाशों ने उसके पहने हुए जेवर उतारने के साथ ही घर की सेफ में रखी नकदी और अन्य जेवरात भी कब्जे में ले लिए। परिजनों के अनुसार करीब तीन लाख रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के जेवरात लूटे गए हैं।--
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी से लौटी सास तो मिली बेहोश: दोपहर करीब 12:30 बजे के बाद जब सीमा शर्मा आंगनबाड़ी केंद्र से घर लौटीं। उन्होंने रुची को बेहोशी में पड़ा पाया। सूचना पर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। महिला के चेहरे और हाथों पर चोट के निशान भी बताए गए हैं। घटना के बाद वह काफी देर तक सामान्य स्थिति में नहीं आ सकी और पुलिस को स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य: वारदात की सूचना पर सीओ किठौर विश्वज्योति राय और खरखौदा थानेदार समयपाल सिंह अत्री पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को भी बुलाया गया। टीम ने घर की सेफ, दरवाजे और अन्य स्थानों की बारीकी से जांच की और फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली।
--
घर के बाहर करीब एक घंटे खड़ी रही कार:आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि एक कार करीब एक घंटे तक घर के बाहर खड़ी रही थी। पुलिस इस जानकारी को भी जांच में शामिल कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये कार और उसमें सवार लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
--
आंगनबाड़ी केंद्र पर की जा रही थी सीमा की निगरानी:पीड़िता रुचि के अनुसार लूटपाट मारपीट के दौरान एक बदमाश के फोन पर बार-बार फोन आ रहा था तथा वह आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद उसकी सास की लोकेशन की जानकारी दे रहा था। सीमा शर्मा ने बताया कि परिवार जल्दी बेटी की शादी की तैयारी में लगा था। बेटी के लिए जेवरात बनाने की तैयारी में थे। उसी को लेकर घर में पैसा रखा हुआ था।

मेडिकल परीक्षण में नहीं हुई नशे की पुष्टि: पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि पुलिस को सूचना देने से पहले ही परिवार वाले रुचि को एनसीआर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लेकर चले गए थे। पुलिस ने अस्पताल जाकर मामले की जांच की तो चिकित्सकों ने बताया कि महिला रूचि को कोई नशा नहीं दिया गया था। पुलिस जांच में यह भी मामला सामने आया है कि रुचि शर्मा लालपुर गांव के ही पड़ोस के गांव पांची की रहने वाली है तथा डेढ़ वर्ष पहले रुचि शर्मा व देवांग शर्मा ने प्रेम विवाह किया था।


पुलिस ने दर्ज की वारदात
सीओ किठौर विश्वज्योति राय ने बताया कि खरखौदा पुलिस ने देवांग की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दो अज्ञात युवकों द्वारा पत्नी को नशीला पदार्थ सुंधा कर नकदी, जेवर लेकर जाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। काफी कुछ साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे है।पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed