{"_id":"5ac3c97c4f1c1b051d8b4670","slug":"upadravio-ke-liye-lagi-jail-me-vishesh-adaalat","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रवियों के लिए लगी जेल में ‘विशेष अदालत’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रवियों के लिए लगी जेल में ‘विशेष अदालत’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपद्रवियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए जिला जेल में मंगलवार को ‘विशेष अदालत’ लगी। कोर्ट मोहर्रिर और पुलिसकर्मियों ने जेल में बैठकर उपद्रवियों के खिलाफ लिखापढ़ी की। मुकदमों में उपद्रवियों का न्यायिक रिमांड कराने के लिए दिन भर कई थानों की पुलिस जुटी थी। उपद्रवियों ने सोमवार को कचहरी में सबसे ज्यादा गोलियां चलाई थीं। कचहरी में घुसकर गाड़ियों में तोड़फोड़ और चेंबर में घुसकर अराजकता जैसा माहौल बनाया था। जिस पर वकीलों में उपद्रवियों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। इसको देखते पुलिस ने उपद्रवियों को कचहरी स्थित कोर्ट में पेश न करने का प्लान बनाया। उच्चाधिकारियों से बातचीत कर उपद्रवियों को सीधा जेल में पहुंचाने की सहमति बनी। न्यायिक रिमांड बनाने के लिए जेल में ‘विशेष अदालत’ लगी। जिसमें उपद्रवियों का रिमांड बनता गया और उनको जेल में दाखिल किया जाता रहा।
जेल में बना न्यायिक रिमांड
मंगलवार को कोर्ट मोहर्रिर और थानों से दरोगाओं को जेल पर लगाया गया। जोकि उपद्रवियों के खिलाफ न्यायिक रिमांड बना रहे थे। न्यायिक मजिस्ट्रेट भी जेल पर मौजूद रहीं। पुलिस का कहना है कि सोमवार रात भी जेल में उपद्रवियों को भेजा गया था। उनका भी न्यायिक रिमांड जेल में बना।
एंबुलेंस से पहुंचे उपद्रवी
कंकरखेड़ा पुलिस उपद्रव के आरोपी सतीश कुमार निवासी मेहंदी मोहल्ला कंकरखेड़ा, हिमांशु निवासी शोभापुर और किशन सिंह निवासी न्यू गोविंदपुरी कंकरखेड़ा को एंबुलेंस में लेकर जेल पहुंची। बताया कि उपद्रव के दौरान तीनों आरोपियों को चोट लगी थी। जिसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। न्यायिक रिमांड बनने पर जेल भेजा गया। 158 उपद्रवी जेल में
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को प्रेस नोट जारी कर 162 उपद्रवी जेल भेजने की बात कही थी। जबकि मंगलवार शाम को पुलिस ने पुष्टि की कि अब तक 158 उपद्रवी जेल भेजे गए हैं। पुलिस का कहना है कि रात में उपद्रवियों की संख्या को लेकर असमंजस की स्थिति थी। मंगलवार को एसएसपी ने अपने पेशकार अजित सिंह को जांच के लिए जेल भेजा और एक-एक उपद्रवी की रिपोर्ट मंगाई।
उपद्रवियों के खिलाफ जनाक्रोश
मेरठ। उपद्रवियों के खिलाफ मंगलवार को जनाक्रोश रहा। कंकरखेड़ा में 40, सिविल लाइन में 35, लालकुर्ती में 10 और परतापुर में 15 लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की तहरीर दी। एसएसपी का कहना है कि अन्य थानों में भी उपद्रवियों के खिलाफ तहरीर आ रही हैं। जांच के बाद सभी पर केस दर्ज कराए जा रहे हैं। वकीलों ने भी अलग से तहरीर देने की बात कही है। अभी तक करीब 4000 उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। यह संख्या बढ़ रही है।
हर थाने से भेजे उपद्रवी
पुलिस अफसरों ने बताया है कि मंगलवार को भी हर थाने से उपद्रवियों को जेल में भेजने का सिलसिला चला। लालकुर्ती से रवि निवासी रिठानी परतापुर को जेल गया। परतापुर से सचिन रिठानी, दिनेश निवासी परतापुर को जेल भेजा है। शताब्दीनगर, रिठानी, परतापुर, गेझा, गून, उपल्हेडा, घोपला, गगोल, छज्जूपुर, डिमोली और गावड़ी सहित कई गांवों के 186 लोगों को नामजद किया गया है। 1200 लोगों पर अज्ञात में केस दर्ज किया है। वहीं, मोदीपुरम स्थित कृषि विवि में बीएससी ऐजी तृतीय वर्ष के छात्र उन्नाव निवासी आजाद, बांदा निवासी अजय कुमार, ललितपुर निवासी भगवानदास विवि के हास्टल में रहते है। तीनों छात्रों को भी जेल भेजा गया। मंगलवार को 28 उपद्रवियों को अलग-अलग थानों से जेल भेजने की बात कही गई है।