फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: women raped for Five months by making mortgaged and forcly married police field a case

यूपी: बंधक बनाकर पांच माह तक दरिंदगी, आपबीती सुन उड़े पुलिस अफसरों के होश

Wed, 25 Jul 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 25 Jul 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
UP:  women raped for Five months by making mortgaged and forcly married police field a case
Rape Victim
मामला यूपी के बागपत का है, जहां एक दुष्कर्म पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई। युवती की आपबीती सुनकर थाने में मौजूद लोगों के होश उड़ गए। कोतवाली क्षेत्र से पांच माह से अपहृत युवती ने दो युवकों पर जबरन शादी कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला :-
विज्ञापन

जबरन कराई युवती की शादी

बागपत की रहने युवती ने दो युवकों पर जबरन शादी कराने और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि पांच माह पहले मार्च में दो युवक नशीला पदार्थ पिलाकर घर से उसका अपहरण कर ले गए थे और इलाहाबाद हाईकोर्ट में डरा धमका कर एक युवक के साथ शादी करा दी।
इसके बाद युवक उसे अमेठी में एक ईंट भट्ठे पर बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। तीन दिन पहले युवती किसी तरह बंधन मुक्त होकर कोतवाली पहुंची। उसने आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन रखा भूखा-प्यासा

युवती ने बताया कि कई दिनों तक उसे भूखा-प्यासा रखा गया। ईंट भट्ठे पर उसे बंधक बनाकर उसके साथ पांच माह तक रेप किया। यहां तक कि उसे कमरे से बाहर भी नहीं निकलने देते थे। एक युवक हमेशा बाहर गेट पर ही खड़ा रहता था। तीन दिन पहले वह किसी तरह दरिंदों के चंगुल से बचकर भाग निकली। पीड़िता ने मंगलवार को बागपत कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर युवती के परिजनों को कोतवाली बुलाकर युवती को उनकी सुपुदर्गी में दे दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed