फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP wins Vijay Merchant Trophy; Meerut players shine

Meerut News: विजय मर्चेंट ट्रॉफी में यूपी की शानदार जीत, मेरठ के खिलाड़ी चमके

Sun, 14 Dec 2025 05:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
UP wins Vijay Merchant Trophy; Meerut players shine
-12 से 14 दिसंबर तक चंडीगढ़ के साथ खेला गया मैच, मेरठ के रुद्र ने छह विकेट लिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विजय मर्चेंट ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के बीच मैच खेला गया। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने इंनिंग और 113 रन से जीत प्राप्त की। मैच में यूपी की ओर से मेरठ के तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। गत 12 से 14 दिसंबर तक चंडीगढ़ के साथ यह मैच खेला गया।
उत्तर प्रदेश की टीम ने पहली पारी में 105.3 ओवर में 8 विकेट खोकर 386 रन बनाए। इसमें उत्तर प्रदेश की ओर से सलामी बल्लेबाज मेरठ के रहने वाले हितेश कुमार ने 33 रन बनाए। चंडीगढ़ की टीम को यूपी के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 152 पर ऑल आउट कर दिया। यूपी की ओर से मेरठ के ही तेज गेंदबाज पृथ्वीराज सिंह ने 15 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए। इसके बाद फिर से चंडीगढ़ की टीम को बल्लेबाजी कराई। इसमें टीम ने दूसरी पारी में भी 121 रन ही बनाए। इसमें यूपी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रुद्र शर्मा ने छह विकेट लिए। रुद्र शर्मा यहां मेरठ के रहने वाले हैं और विक्टोरिया पार्क में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच शाहिद ने बताया कि रुद्र शर्मा मीडियम पेसर हैं। वह भविष्य में मेरठ का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी मैच में ही मेरठ के तीन खिलाड़ी हितेश, पृथ्वी और रुद्र शर्मा को शामिल किया गया है। तीनों खिलाड़ियों ने यूपी की ओर से शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंडर-19 में भी मेरठ के आर्यन त्यागी, यशु प्रधान समेत कई क्रिकेटर शामिल हैं। इसके अलावा अंडर 23 की बात करें तो इसमें समीर रिजवी, रितुराज शर्मा, ऋषभ, अंकुर समेत कई खिलाड़ी यूपी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में भी यहां के खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed