West UP Weather Update: रात में बूंदाबांदी से राहत, सुबह से फिर छाए बादल, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा माैसम
वेस्ट यूपी में माैसम ने फिर पलटी मार दी है। लोगों को हल्की बूंदाबांदी के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। माैसम विशेषज्ञ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जता रहे हैं।
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को हल्की बूंदाबांदी ने राहत दी है। बुधवार रात में आई आंधी और बारिश से थोड़ा मौसम खुशनुमा हो गया। गुरुवार की सुबह से फिर आसमान में बादल छा गए। आगामी 24 से 48 घंटे में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।
जून महीने में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा था लेकिन हल्की बूंदाबांदी के बीच तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। तापमान में गिरावट के साथ अभी हालांकि उमस का असर बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: अरुण गोविल-अब मैं मेरठ में ही रहूंगा..., मुजफ्फरनगर में दो लाख का इनामी ढेर
अच्छी बारिश न होने के कारण गर्मी लगातार परेशान कर रही है देर रात अचानक से आई आंधी और हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिली है, जिसका असर गुरुवार की सुबह भी देखने को मिला है।
सुबह के समय आसमान पर हल्के बादल छाए रहे कभी धूप तो कभी बादलों के बीच मौसम का मिजाज बदला बदला है। आगामी 24 से 48 घंटे में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जिससे गर्मी से तो राहत मिलेगी साथ ही एनसीआर क्षेत्र में बढ़ रहा प्रदूषण का असर भी कम होगा।
इस बार मानसून के समय से पहुंचने के आसार
सरदार वल्लभभाई पटेल एवं कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि इस बार मानसून के अच्छे रहने के आसार हैं, और वेस्ट यूपी में मानसून समय से पहुंच सकता है। मानसून के आने से भी पहले एक या दो बारिश होने की संभावना है। इस बार जून के विदा होने से पहले मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून के आने पर ही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।