फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MEERUT: पश्चिमी यूपी में घने कोहरे ने बढ़ाई ठंड, जनजीवन प्रभावित, अगले दो दिन और सताएगी सर्दी

Tue, 20 Dec 2022 10:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 20 Dec 2022 10:30 AM IST
सार

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। तीसरे दिन भी घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
Up weather news: cold weather in Western up due to heavy fog
Fog - फोटो : Amar ujala

सर्दी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में ठंड लगातार बढ़ने लगी है। मंगलवार को तीसरे दिन भी कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे की मोटी चादर के साथ जिंदगी ठिठक गई है। रविवार की रात सीजन में सबसे सर्द रही है। पारा भी गिरते हुए 7 डिग्री पर पहुंच गया।



रविवार की अपेक्षा सोमवार को कोहरे का असर दोगुना देखने को मिला। दिल्ली-दून हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। 11 बजे के करीब धूप निकली तो राहत मिली। मौसम कार्यालय पर दिन का तापमान 22.4 डिग्री व रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी वेस्ट यूपी में कोहरे का असर बना रहेगा। कोहरे के चलते रात का तापमान गिरेगा और ठंड बढे़गी।

Up weather news: cold weather in Western up due to heavy fog
कोहरा। - फोटो : amar ujala

गेहूं की फसल के लिए लाभदायक 
दिसंबर में कड़ाके की ठंड से गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि अभी गेहूं की बुवाई जो नवंबर और दिसंबर में हुई है, उसके लिए तापमान में गिरावट जरूरी है। 

Up weather news: cold weather in Western up due to heavy fog
सहारनपुर में कोहरा। - फोटो : amar ujala
मेरठ में बेगमपुल, जयभीमनगर का एक्यूआई बढ़ा 
मेरठ में कोहरे और तापमान कम होने के बावजूद शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 216 दर्ज किया गया है। औसत एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन बेगमपुल 345, जयभीमनगर 351 और दिल्ली रोड का एक्यूआई 330 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Up weather news: cold weather in Western up due to heavy fog
कोहरा। - फोटो : amar ujala
मंगलवार को भी दिखा कोहरे का असर
वेस्ट यूपी के मेरठ, सहारनपुर समेत सभी जिलों में मंगलवार सुबह से ही जबरदस्त कोहरे व पाले के कारण फसलों पर सफेद परत जम गई। घने कोहरे के कारण वह बच्चों को स्कूल जानेे में परेशान होना पड़ा। पश्चिमी यूपी में सभी जिलों में कोहरे के कारण सर्दी का असर बढ़ गया। 
विज्ञापन
Up weather news: cold weather in Western up due to heavy fog
Fog - फोटो : Amar ujala
अभी दो दिन ऐसे ही सताएगी सर्दी
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो दिन तक मौसम ऐसे ही रहेगा, सुबह के समय कोहरा रहेगा और रात का तापमान 7 डिग्री के आसपास रहेगा। कोहरे के बाद दिन में धूप से राहत मिलने के आसार हैं। सर्दी का असर बढे़गा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed