{"_id":"5e7c60368ebc3e774051ebfc","slug":"up-villagers-seal-village-in-baghpat-amid-lockdown-outsider-entry-will-be-banned-for-next-twenty-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लाॅकडाउन के बीच बागपत में ग्रामीणों ने दो गांवों को पूरी तरह किया सील, बाहरी व्यक्ति के प्रवेश 21 दिन तक रहेगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लाॅकडाउन के बीच बागपत में ग्रामीणों ने दो गांवों को पूरी तरह किया सील, बाहरी व्यक्ति के प्रवेश 21 दिन तक रहेगी पाबंदी
Thu, 26 Mar 2020 01:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 26 Mar 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
lockdown in baghpat
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर देश मे 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा के बाद यूपी के बागपत जिले में मलकपुर और गांगनौली गांव में ग्रामीणों ने आपसी रजामंदी से पूरे गांवों को सील कर दिया है। अगले 19 दिन तक गांव में किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ग्रामीण मुनादी के जरिए और फोन पर लोगों को कोरोनवायरस से लड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
दोघट। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर देश मे 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा के बाद गांगनौली व मलकपुर गांव को ग्रामीणों ने आपसी रज़ामन्दी के बाद सील कर दिया है। गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाते हुए गांवों को सेनिटाइज भी किया है। ग्रामीणों का कहना है कि कोरोना से लडी जा रही लड़ाई में वे अग्रिम भूमिका निभाने को तैयार है।
विज्ञापन
देश के प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन की घोषणा की है वे उसका पूर्ण पालन करेंगे और इसी के चलते गांव में आने वाले हर रास्तो को सील कर दिया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को गाँव मे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गांवों के सभी छोर पर पहरा भी दिया जा रहा है। ताकि कोई बाहरी गांव में ना आने पाए।
विज्ञापन
जरूरत की चीजों को लोगों के द्वार तक पहुँचाने का भी काम किया जा रहा है। मुनादी करा ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए सोशल डिस्टेंशन के बारे में भी जागरुक किया जा रहा है। साथ ही अन्य गांव के ग्रामीणों, गांव प्रधानों को भी फोन के माध्यम से यही सब करने को प्रेरित किया जा रहा है।