फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Villagers in Bijnor are terrified by the terror of leopard, the process of trapping them in cages continue

UP: बिजनाैर में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण भयभीत, लगातार पिंजरे में कैद होने का सिलसिला जारी

Tue, 10 Sep 2024 11:45 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 10 Sep 2024 11:45 AM IST
सार

यूपी के बिजनाैर देहात क्षेत्र में ग्रामीण तेंदुए की दहशत में जी रहे हैं। यहां तेंदुओं के पकड़े जाने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को नगीना क्षेत्र में वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया, वहीं एक तेंदुआ कुएं में गिरा मिला।

विज्ञापन
UP: Villagers in Bijnor are terrified by the terror of leopard, the process of trapping them in cages continue
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में देहात क्षेत्र में जहां एक तरफ गुलदार के आतंक से ग्रामीण भय के साए में जी रहे हैं, वहीं गुलदार का  इन दिनों लगातार पिंजरे  में कैद होने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


नगीना क्षेत्र के ग्राम हुर्र नगला में पिछले काफी दिनों से गुलदार का आतंक बना हुआ था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया था।
विज्ञापन

 

मंगलवार की सुबह ग्रामीण खेत पर गए तो उन्होंने पिंजरे में गुलदार को कैद पाया तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा गुलदार को लेकर नगीना कृषि अनुसंधान केंद्र पहुंच गई।

वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि गुलदार की आयु के बारे में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। फिलहाल आयु करीब दो वर्ष की प्रतीत हो रही है। उनका कहना है कि उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद गुलदार को जंगल में छोड़ा जाएगा।

वन विभाग की टीम ने किया गुलदार रेस्क्यू 
जिले के चांदपुर क्षेत्र में तेंदुआ कुएं में गिरा मिला है। तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। थाना शिवालाकला के गांव मौर मकदूमपुर में वन विभाग की टीम किसान के खेत में बंद पड़े कुए से गुलदार को रेक्स्यू कर वन कार्यालय लेकर आई है।

वन क्षेत्रीय अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि थाना शिवाला कला में एक बंद कुएं में गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू कर चांदपुर क्षेत्रीय कार्यालय ले आई है। प्रथम दृष्टया गुलदार की आयु लगभग एक से डेढ साल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed