फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: This village in Meerut resounded with gunfire over a panchayat election dispute, with 28 rounds of firing

UP: पंचायत चुनाव की रंजिश में गोलियां की तड़तड़ाहट से गूंजा मेरठ का ये गांव, 28 राउंड फायरिंग, 15 हिरासत में

Thu, 23 Oct 2025 12:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 23 Oct 2025 12:44 PM IST
सार

Meerut News: कालंदी गांव में प्रधान कविता के पति नितिन और उनके विपक्षी धीरेंद्र के बीच फायरिंग हो गई। कोई हताहत तो नहीं हुआ, मगर इस गोलीबारी से गांव में तनाव का माहौल हो गया है। भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। 

विज्ञापन
UP: This village in Meerut resounded with gunfire over a panchayat election dispute, with 28 rounds of firing
फायरिंग के बाद कालंदी गांव पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना के कालंदी गांव में बुधवार देर रात पंचायत चुनाव की रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज और हवाई फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। करीब 28 राउंड फायरिंग हुई। ग्रामीण जान बचाने के लिए घरों में घुस गए। सूचना के बाद कई थानों की पुलिस व एसपी देहात मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी।
विज्ञापन

 

ग्रामीणों के अनुसार, नितिन पुत्र सतपाल उर्फ छोटे 2022 के पंचायत चुनाव में विजयी रही प्रधान कविता के पति हैं। वह अपने 10-15 साथियों के साथ धीरेंद्र के घर पहुंचे। आरोप है कि नितिन नशे में था और उसने धीरेंद्र को धमकाते हुए गाली-गलौज की और हवाई फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में धीरेंद्र पक्ष ने भी फायरिंग की। लगभग 15-20 मिनट तक चली इस झड़प में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2022 में हुए पंचायत चुनाव में कविता ने प्रधान पद पर जीत हासिल की थी, जबकि धीरेंद्र उनके खिलाफ उम्मीदवार थे। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश बनी हुई है, जो अब आगामी चुनाव को लेकर फिर सतह पर आ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार को दोनों गुटों के युवाओं में मामूली कहासुनी हुई थी, जो बुधवार रात हिंसा में बदल गई। पुलिस ने घटना के बाद करीब 10-15 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि गांव में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। एक दिन पहले सचिन के साथ मारपीट हुई थी। इसका मुकदमा दर्ज है। बुधवार रात हुए विवाद में किसी भी पक्ष से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गांव में शांति बनाए रखने के लिए रात्रि गश्त बढ़ा दी है और तनाव के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

ये भी देखें...
Meerut: दोस्त ने पकड़ा गर्लफ्रेंड का हाथ, तो सिर में गोली मारकर गंगनहर में फेंक दिया, रूह कंपा देगी ये वारदात    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed