{"_id":"68dc20e14492ba92330b2c4e","slug":"up-this-college-of-meerut-is-haunted-by-goons-armed-miscreants-roaming-outside-students-in-panic-2025-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ के इस कॉलेज पर गुंडों का साया, बाहर घूम रहे हथियारों से लैस होकर, अपराध की फिराक में; दहशत में छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ के इस कॉलेज पर गुंडों का साया, बाहर घूम रहे हथियारों से लैस होकर, अपराध की फिराक में; दहशत में छात्र
Tue, 30 Sep 2025 11:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:57 PM IST
सार
Meerut News: जनता इंटर कॉलेज भूडबराल की प्रधानाचार्या रेखा गुप्ता ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी और कार्रवाई की मांग की। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने जांच के बाद एक्शन लेने की बात कही है।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़बराल स्थित जनता इंटर कॉलेज के बाहर हथियारबंद असामाजिक तत्वों की हरकतों से छात्रों में दहशत है। मंगलवार को प्रधानाचार्या रेखा गुप्ता और माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपते हुए सुरक्षा बढ़ाने और कालेज के बाहर पुलिस तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार एक सप्ताह पूर्व कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित मैराथन प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज के छात्रों भाग लिया था। वहां से लौटने के बाद छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ युवकों का चालान किया था। इस घटना के बाद से कालेज के बाहर बाइकों पर कुछ युवक चेहरे पर रूमाल बांधकर हथियार लेकर घूमते हैं जिससे अन्य छात्रों में दहशत का माहौल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को भी कुछ युवक चेहरे पर रुमाल बांधकर बाइकों पर घूमते नजर आए। मामला प्रधानाचार्या रेखा गुप्ता और माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा के पास पहुंचा। जिसके बाद उन्होंने परतापुर थाने पहुंचकर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की और कालेज के बाहर पुलिस तैनात करने की मांग की। गजेंद्र वर्मा ने मामले में उच्चाधिकारियों से भी शिकायत करने की बात कही। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।