फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: teachers write letters with blood in the name of Chief Minister

यूपी: शिक्षकों ने मुख्यमंत्री योगी के नाम लिखा खून से पत्र, 11 दिन से बैठे हैं धरने पर

Wed, 28 Mar 2018 05:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 28 Mar 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
UP: teachers write letters with blood in the name of Chief Minister
धरने पर बैठे शिक्षक, खून से लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर अपनी मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे वित्त विहीन शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को अपने खून से पत्र लिखा। अवगत कराया कि 87 प्रतिशत शिक्षक विद्यालयों में शिक्षण का कार्य कराते हैं, उसके बावजूद उनका मानदेय बंद कर दिया गया। इससे शिक्षकों को पीड़ा पहुंची है। 

विज्ञापन


वित्त विहीन शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार किया हुआ है और मूल्यांकन केंद्र के बाहर 11 दिन से धरने पर बैठे हुए हैं। काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया जा रहा है। महासभा के जिलाध्यक्ष रमेश चंद यादव और अंकुर त्यागी ने अपने खून से मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने पीड़ा बताते हुए कहा कि 87 प्रतिशत वित्त विहीन शिक्षक शिक्षण कार्य कर रहे है। इन्हें सरकार की ओर से कोई भी आर्थिक सहायता नहीं दी जा रही है। जो मानदेय दिया जा रहा था उसे भी बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने समान कार्य और समान वेतन की व्यवस्था के अंतर्गत सेवा सुरक्षा निर्धारित करने की मांग की। शिक्षकों ने चेतावनी दी मांग पूरी नहीं हुई तो संघर्ष जारी रहेगा। इसमें संजीव शर्मा, वीरेंद्र सिंह, अशोक बंधु, अजय कौशिक, अंकुर त्यागी, वीरेंद्र सिंह, रेखा, नीलम, प्रीति, मिथलेश कुमारी, कृष्णपाल बुढेड़ा, अनीश जैन, मीनाक्षी, कविता चौहान, प्रेमचंद शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed