{"_id":"6a539c5f1b58325f8e0792cc","slug":"up-t20-league-noida-kings-trials-to-be-held-on-the-16th-and-17th-meerut-news-c-72-1-mct1009-156045-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टी-20 लीग: 16, 17 को होंगे नोएडा किंग्स के ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टी-20 लीग: 16, 17 को होंगे नोएडा किंग्स के ट्रायल
विज्ञापन
कानपुर में ट्रायल देते क्रिकेट, स्त्रोत सोशल मीडिया
शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होंगे, मेरठ से भी पहुंचेंगे खिलाड़ी
नोएडा किंग्स ने भी की ट्रायल की तिथियों की घोषणा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट टी-20 लीग को लेकर आखिरकार नोएडा किंग्स टीम ने भी ट्रायल की तिथियों की घोषणा कर दी है। टीम की ओर से 16 और 17 जुलाई को नोएडा में ट्रायल लिए जाएंगे। इसमें मेरठ से भी काफी संख्या में क्रिकेटर हिस्सा लेंगे।
यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 14 अगस्त से हो रही है। टूर्नामेंट में मेरठ मेवरिक्स, गोरखपुर लायंस, काशी रुद्रास, नोएडा किंग्स, कानपुर सुपरस्टार और लखनऊ फाल्कंस टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें मेरठ मेवरिक्स, काशी रुद्रास, गोरखपुर लायंस, लखनऊ, कानपुर सुपरस्टार की ओर से ट्रायल प्रक्रिया लगभग पूरी की जा चुकी है। इन टीमों के बाद अब नोएडा किंग्स की ओर से ट्रायल की तिथि की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए टीम की ओर से पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। ट्रायल देने के लिए खिलाड़ी 16 जुलाई तक पंजीकरण करा सकते हैं। टीम के ट्रायल 16 और 17 जुलाई को शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नोएडा में होंगे।
रिटेन किए गए मेरठ के खिलाड़ी
टूर्नामेंट को लेकर काशी रुद्रास, मेरठ मेवरिक्स, गोरखपुर लायंस और लखनऊ फाल्कंस की ओर से रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम की भी घोषणा कर दी गई है। इसमें मेरठ मेवरिक्स ने मेरठ से रितुराज शर्मा, दिव्यांश राजपूत, कार्तिक त्यागी और विजय कुमार को रिटेन किया है। काशी रुद्रास ने मेरठ से सुनील कुमार को, गोरखपुर ने हरदीप को और लखनऊ ने प्रियम गर्ग को रिटेन किया है। कानपुर और नोएडा की ओर से भी मेरठ के कई खिलाड़ियों को रिटेन किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
18 को आगरा में होंगे कानपुर के अंतिम ट्रायल
मेरठ। यूपी लीग को लेकर कानपुर सुपरस्टार की ओर से भी शनिवार को कानपुर के कमला क्रिकेट क्लब में शुरू किए गए ट्रायल रविवार को समाप्त हो गए। मेरठ से गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी, विक्टोरिया पार्क क्रिकेट एकेडमी समेत कई एकेडमी के क्रिकेटर ट्रायल देने पहुंचे। कई जिलों से क्रिकेटर पहुंचे। टीम के कप्तान समीर रिजवी ने बताया कि अब 18 जुलाई को टीम की ओर से आगरा के अवंतीबाई लोधी क्रिकेट स्टेडियम एंड एकेडमी में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ी पंजीकरण करा सकते हैं। ट्रायल के बाद शॉर्ट लिस्ट खिलाड़ियों में से कैंप या मैच के माध्यम से खिलाड़ियों का चुनाव किया जाएगा।