{"_id":"6852fbb2f2cd63d1980c86e8","slug":"up-t-20-league-mumbai-indians-strong-player-will-play-from-noida-bet-on-these-cricketers-from-meerut-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी टी-20 लीग: नोएडा से खेलेगा मुंबई इंडियंस का धाकड़ खिलाड़ी, मेरठ-सहारनपुर के इन क्रिकेटरों पर लगा दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टी-20 लीग: नोएडा से खेलेगा मुंबई इंडियंस का धाकड़ खिलाड़ी, मेरठ-सहारनपुर के इन क्रिकेटरों पर लगा दांव
Wed, 18 Jun 2025 11:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:17 PM IST
सार
Meerut News: नोएडा में हुई नीलामी में कर्ण शर्मा को सबसे अधिक 17.50 लाख रुपये में खरीदा गया। इसके अलावा मेरठ के खिलाड़ियों पर दांव लगाने की होड़ लगी रही। सहारनपुर के भी तीन प्लेयर्स बिके।
विज्ञापन
कर्ण शर्मा
विस्तार
मेरठ निवासी मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर कर्ण शर्मा अब उत्तर प्रदेश टी-20 क्रिकेट लीग में नोएडा किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। नोएडा ने उन्हें इस बार नीलामी में सबसे अधिक 17.50 लाख रुपये में अपने दल में शामिल किया है। उनके अलावा कर्ण को मिलाकर मेरठ के 7 खिलाड़ियों को खरीदा गया। इसमें विक्टोरिया पार्क के तेज गेंदबाज शिवम चौधरी को भी 10.75 लाख में नोएडा ने ही खरीदा। मेरठ, सहारनपुर और हापुड़ के को कार्तिक त्यागी को मिलाकर यहां के कुल 11 खिलाड़ियों को खरीदा गया।
विज्ञापन
यूपी टी-20 लीग का तीसरा सीजन अगस्त में शुरू होना है। इसे लेकर बुधवार को लखनऊ में हुई नीलामी में सभी छह टीम कानपुर सुपरस्टार, लखनऊ फाल्कन, मेरठ मेवरिक्स, काशी रुद्रा, नोएडा किंग्स और गोरखपुर लायंस की ओर से खिलाड़ियों को खरीदा गया। इसमें नीलामी में मेरठ के भी 10 से अधिक खिलाड़ियों का नाम सूची में शामिल किया गया था, जिसमें से 7 खिलाड़ियों को भिन्न-भिन्न टीम की ओर से अपने दल में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के खिलाड़ियों में कर्ण शर्मा को नोएडा किंग्स ने सबसे अधिक बोली लगाकर 17.50 लाख में खरीदा। इसके अलावा हापुड़ निवासी और विक्टोरिया पार्क में अभ्यास करने वाले तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को मेरठ मेवरिक्स ने 16.25 लाख रुपये में खरीदा। विक्टोरिया पार्क के तेज गेंदबाज शिवम चौधरी को भी नोएडा ने 10.75 लाख में खरीदा।
इसके अलावा विक्टोरिया पार्क के बल्लेबाज मानव सिंधु और बल्लेबाज यशु प्रधान को कानपुर ने अपने दल में शामिल किया। विक्टोरिया पार्क के तेज गेंदबाज पूर्णांक त्यागी को गोरखपुर ने अपने दल में शामिल किया। इसके अलावा गांधी बाग में अभ्यास करने वाले इंजमाम हुसैन को कानपुर और लेग स्पिनर अंकुर चौहान को लखनऊ ने अपने दल में शामिल किया।

सहारनपुर के तीन खिलाड़ी खरीदे गए
सहारनपुर के खिलाड़ियों में बल्लेबाज शोएब सिद्दीकी को लखनऊ की टीम ने दस लाख रुपये में अपने दल में शामिल किया। इसके अलावा बल्लेबाज मोहम्मद आशियां को नोएडा किंग्स ने उनके बेस प्राइस 4 लाख रुपये में अपने दल में शामिल किया। इनके साथ ही तेज गेंदबाज नदीम को उनके बेस प्राइस 5 लाख रुपये में खरीदा गया।

ये रहे खिलाड़ी
खिलाड़ी निवासी टीम धनराशि
लेग स्पिनर कर्ण शर्मा निवासी मेरठ, नोएडा किंग्स 17.50 लाख
तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी हापुड़, मेरठ मेवरिक्स 16.25 लाख
तेज गेंदबाज शिवम चौधरी मेरठ, नोएडा किंग्स 10.75 लाख
बल्लेबाज शोएब सिद्दीकी सहारनपुर, लखनऊ 10 लाख
बल्लेबाज यशु प्रधान मेरठ, कानपुर 4.80 लाख
बल्लेबाज मानव सिंधु मेरठ, कानपुर 4 लाख
तेज गेंदबाज पूर्णांक त्यागी मेरठ, गोरखपुर 4 लाख
बल्लेबाज मो. आशियां सहारनपुर नोएडा किंग्स 4 लाख
बल्लेबाज इंजमाम हुसैन मेरठ, कानपुर 3 लाख
तेज गेंदबाज अंकुर चौहान मेरठ, लखनऊ 3 लाख