फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: STF action in Meerut, four suspected Bangladeshis arrested

UP: मेरठ में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार

Sun, 04 Jun 2023 03:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Jun 2023 03:13 PM IST
सार

फर्जी दस्तावेज बनाकर बांग्लादेश के चार युवक संदिग्ध रूप से मेरठ के खरखौदा में रहकर एक जूता फैक्टरी में काम कर रहे थे। शनिवार देर रात कार्रवाई करते हुए मेरठ एटीएस ने उन्हें धर दबोचा है।

विज्ञापन
UP: STF action in Meerut, four suspected Bangladeshis arrested
बांग्लादेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के खरखौदा में शनिवार देर रात एटीएस की टीम ने धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में जूता बनाने की फैक्टरी में काम करने वाले चार संदिग्ध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फर्जी दस्तावेज बनाकर बांग्लादेश के चार युवक सोजिब खान, सुजीदुल खान, मोंटू खान, और  मोजेब खान धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सूर्या इंटरनेशनल जूता बनाने वाली फैक्टरी में काम कर रहे हैं। इससे पूर्व चारों संदिग्ध बांग्लादेशी भारत के अलग-अलग शहरों में रह चुके हैं।
विज्ञापन


एटीएस ने इनके पास से बांग्लादेश में भारतीय मोबाइल सिम, बांग्लादेश और भारतीय आधार कार्ड का पहचान पत्र, अन्य फर्जी दस्तावेज समेत अन्य सामान बरामद किया है। एटीएस ने आरोपितों के खिलाफ शनिवार देर रात्रि में ही थाना खरखौदा पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर खरखौदा पुलिस ने रविवार दोपहर को चारों को जेल भेज दिया। बांग्लादेशी कितने दिन से खरखौदा क्षेत्र में रह रहे थे पारिवारिक स्थिति क्या है इसके अलावा वह कहां कहां रह चुके हैं वह फर्जी दस्तावेज उन्होंने कहां से तैयार कराएं इस मामले में जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed