फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: SP tore photos of Delhi CM in Meerut, made serious allegations against former BJP MLA Sangeet Som

UP: मेरठ में सपाइयों ने फाड़े दिल्ली की सीएम के फोटो, भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम पर लगाया गंभीर इल्जाम

Thu, 10 Apr 2025 12:39 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 10 Apr 2025 12:39 AM IST
सार

जेल रोड स्थित जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि संगीत सोम अवैध कार्य में शामिल हैं। उनके साथी मेरठ में होटल में जुआ कराते हुए पकड़े गए है। 

विज्ञापन
UP: SP tore photos of Delhi CM in Meerut, made serious allegations against former BJP MLA Sangeet Som
दिल्ली की सीएम के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपाइयों ने बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टिप्पणी करने पर दिल्ली सीएम के फोटो फाड़कर विरोध किया। साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दादरी में जुआ प्रकरण में पूर्व विधायक संगीत सोम पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

जेल रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बाबा साहेब वाहिनी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, मजदूर सभा एवं सैनिक प्रकोष्ठ की मासिक बैठक हुई। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम अवैध कार्य में शामिल हैं। अभी उनके साथी दादरी में होटल में जुआ कराते हुए पकड़े गए, जहां से काफी मात्रा में कैश, मोबाइल और गाड़ियां भी पकड़ी गई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस दौरान सपाइयों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ गलत बयान देने पर पार्टी कार्यालय के बाहर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के फोटो फाड़ते हुए जमकर नारेबाजी भी की। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को सूचना थी कि पुतला फूंक रहे हैं। हालांकि जिला अध्यक्ष ने उन्हें बताया कि उन्होंने पुतला नहीं फूंका है। इसके बाद पुलिस वहां से चली गई। यहां अहतेशाम इलाही, पंडित रजत शर्मा, नेहा गौड़, मंजूर मलिक, राजेंद्र सिंह यादव, अजय सागर, निरंजन सिंह, मुकेश जाटव और रविंद्र प्रेमी आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन

ये बोले संगीत सोम
अंकित मोतला के साथ संजीव बालियान, सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक सहित कई नेताओं के फोटो हैं। मेरे साथ बहुत सारे लोग फोटो खिंचवा लेते हैं। इस प्रकरण से मेरा कोई लेनादेना नहीं है। 
- संगीत सोम, पूर्व विधायक भाजपा
 

अंकित ने वीडियो जारी कर कहा- होटल किराए पर, मैं भाजपा में नहीं हूं
जुए के मामले में वांछित अंकित मोतला ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर अपना वीडियो बनाकर जारी किया। इसमें अंकित ने कहा कि उसने यह होटल किराए पर दे रखा है। साथ ही यह भी कहा कि वह भाजपा में नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed