{"_id":"69fae63784543e38fc0a29ba","slug":"up-rld-workers-perform-havan-on-death-anniversary-of-ajit-singh-at-chaudhary-charan-singh-park-in-meerut-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद कार्यकर्ताओं ने किया हवन, समाज सेवा का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद कार्यकर्ताओं ने किया हवन, समाज सेवा का लिया संकल्प
Wed, 06 May 2026 12:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 06 May 2026 12:27 PM IST
सार
मेरठ में चौधरी चरण सिंह पार्क पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर हवन किया और उनके पदचिन्हों पर चलकर समाज सेवा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर हवन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलकर समाज की सेवा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
हवन कर दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने हवन कर स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने कहा कि उन्होंने किसान और आम जनता के हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया और उनके आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जनगणना 2027: सात कल से खुद भर सकेंगे जानकारी, मेरठ में 22 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
विज्ञापन
कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, सुनील रोहटा, संगीता दोहरे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज और किसानों की सेवा करने का संकल्प लिया।