फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Real estate business increased in Meerut after arrival of Namo Bharat and Metro, 28 properties auctioned

UP: नमो भारत और मेट्रो आने के बाद मेरठ में बढ़ा रियल एस्टेट कारोबार, 59 करोड़ में नीलाम हुईं 28 संपत्तियां

Sat, 28 Feb 2026 12:44 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sat, 28 Feb 2026 12:44 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ में जमीन खरीदने के लिए जिले के लोगों के साथ ही दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा के लोगों में भी रुझान बढ़ा है। आने वाले समय में मेट्रो व रैपिड रूट के आसपास प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने के आसार हैं। 

विज्ञापन
UP: Real estate business increased in Meerut after arrival of Namo Bharat and Metro, 28 properties auctioned
शहर में एकसाथ होता नमो भारत और मेट्रो ट्रेन का संचालन। । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमो भारत और मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद मेरठ में इंफ्रास्ट्रक्टर को भी रफ्तार मिली है। संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के प्रति लोगों में दिलचस्पी बढ़ी है। हाल में ही आवास एवं विकास परिषद की ओर से की गई ई-नीलामी में 59 करोड़ की 28 संपत्तियों की बिक्री से इसके प्रमाण मिले हैं। आवास विकास परिषद की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर, माधवपुरम, शास्त्रीनगर और जागृति विहार विस्तार योजना के लिए बीती 19 फरवरी को ई-नीलामी की गई थी।
विज्ञापन

 

उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नमो भारत और मेरठ मेट्रो का शुभारंभ किए होने के बाद मेरठ एवं आसपास के लोगों ने संपत्तियों की खरीद -फरोख्त के प्रति काफी रुझान दिखाया है। संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मेरठ ही नहीं दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा से भी लोगों ने बोलियां लगाई हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में व्यावसायिक भूखंड 73 लाख, माधवपुरम योजना में आवासीय 85 लाख, शास्त्रीनगर योजना में व्यावसायिक भूखंड व एक दुकान तीन करोड़ 55 लाख, व्यावसायिक भूखंड 26 करोड़ 44 लाख, नर्सिंग भूखंड 23 करोड़ दो लाख और जागृति विहार विस्तार योजना में नर्सरी स्कूल 1.93 करोड़, आवासीय भूखंड 1.85 करोड़ तथा एक आवासीय भवन 54 लाख रुपये में बिका। 
 
विज्ञापन

उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 58 करोड़ 91 लाख रुपये की 28 संपत्तियों की ई-नीलामी हुई। उन्होंने बताया कि जागृति विहार विस्तार योजना में शीर्ष ही आवासीय योजना व अन्य व्यावसायिक भूखंड आवंटन तथा ई-नीलामी से निस्तारित किए जाएंगे। वहीं संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि 19 फरवरी को हुई ई-नीलामी में एकल बोलियों पर फिर से 13 मार्च को ई-नीलामी की जाएगी। 
 

वहीं लोगों के रुझान का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आवास एवं विकास परिषद की ओर से माधवपुरम में 30 प्लॉट के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनके लिए 2029 आवेदन आए, जो संपत्तियों के प्रति रुझान साफ बता रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed