फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Protest against Agneepath scheme in western UP, youth protested

UP: पश्चिमी यूपी में अग्निपथ योजना का विरोध, युवाओं ने जमकर किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

Thu, 16 Jun 2022 10:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Jun 2022 10:03 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में अग्निपथ योजना का दिनभर विरोध हुआ। उधर, जयंत सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में युवा पंचायत करने का एलान किया है।

विज्ञापन
UP: Protest against Agneepath scheme in western UP, youth protested
मेरठ में विरोध करते युवा - फोटो : amar ujala

विस्तार

अग्निपथ योजना के विरोध में मेरठ, बागपत और बिजनौर में गुरुवार को युवा सड़क पर उतर आए। बागपत में हाईवे पर जाम लगा रहे युवकों पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया।

विज्ञापन


मेरठ में भर्ती की तैयारी कर रहे और अन्य युवा जुलूस के रूप में कमिश्नरी पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने एक बैठक कर 20 जून को दिल्ली कूच करने की घोषणा की। रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में युवा पंचायत करने का एलान किया है। एलान के बाद पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। उधर, एलआईयू की टीमों को भी सतर्क किया गया है। 
विज्ञापन


बिजनौर में युवाओं ने गन्ना समिति परिसर में बैठक की और उसके बाद जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देकर अग्निपथ योजना का विरोध किया और इसे वापस लेने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Agneepath Yojana: बिहार के बाद मेरठ में विरोध में उतरे युवा, दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, 20 को दिल्ली कूच

बागपत के कस्बा बड़ौत में बावली मार्ग पर युवाओं ने प्रदर्शन किया और जाम लगाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया। बाद में जनता वैदिक कॉलेज में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई।

यह भी पढ़ें: UP: जुमे की नमाज को लेकर मेरठ समेत सभी जिलों में अलर्ट, झूठे वायरल मैसेज ने लिखी थी सहारनपुर में उपद्रव की पटकथा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed