फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Politics Heats Up Over Kapsad Case, AIMIM District President Imran Kashmi Stopped at Salawa Chauraha, Sit-i

UP: कपसाड़ कांड से गरमाई यूपी की सियासत, AIMIM जिला अध्यक्ष इमरान कासमी सलावा चौराहे पर रोके गए, धरने पर बैठे

Sat, 10 Jan 2026 04:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 10 Jan 2026 04:39 PM IST
सार

कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या और बेटी के अपहरण के बाद यूपी की सियासत गरमा गई है। AIMIM जिला अध्यक्ष इमरान कासमी को सलावा चौराहे पर पुलिस ने रोक दिया, कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
UP Politics Heats Up Over Kapsad Case, AIMIM District President Imran Kashmi Stopped at Salawa Chauraha, Sit-i
AIMIM के मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष इमरान कासमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में अनुसूचित जाति की महिला सुनीता की हत्या और उसकी बेटी रूबी के अपहरण के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है। शनिवार को इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की सक्रियता बढ़ गई।

विज्ञापन


नेताओं के आगमन की सूचना पर गांव छावनी में तब्दील
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर और समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद के गांव पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। गांव के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई, जिससे कपसाड़ गांव पूरी तरह छावनी में तब्दील नजर आया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कपसाड़ में कड़ा पहरा: गांव सील-अटेरना पुल पर बैरिकेडिंग, मीडिया और नेताओं की एंट्री बंद, टोल पर रोके सपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

AIMIM नेता सलावा चौराहे पर रोके गए
इसी बीच AIMIM के मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष इमरान काशमी जब कार्यकर्ताओं के साथ कपसाड़ जाने के लिए निकले, तो पुलिस ने उन्हें सलावा चौराहे पर रोक लिया। इससे नाराज AIMIM कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

कश्यप एकता क्रांति मिशन का प्रदर्शन
सलावा चौराहे पर कश्यप एकता क्रांति मिशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी प्रदर्शन के लिए पहुंचे। पुलिस द्वारा आगे बढ़ने से रोके जाने पर संगठन के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी भी हुई।

पूर्व विधायक संगीत सोम पर साधा निशाना
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक संगीत सोम पर भी निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। उनका कहना था कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और न ही अपहृत युवती का कोई सुराग मिला।

पुलिस बल तैनात, हालात पर नजर
धरना-प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास किया। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed