{"_id":"5b28bd244f1c1bb51e8b6b04","slug":"up-police-recruitment-2018-stf-arrests-22-people-quizzes-issued","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती 2018: मेरठ में पकड़े गए 23 'मुन्नाभाई' एसटीएफ कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती 2018: मेरठ में पकड़े गए 23 'मुन्नाभाई' एसटीएफ कर रही पूछताछ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
22 मुन्नाभाई गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा देने पहुंचे 23 युवकों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह सभी आरोपी दूसरे अभ्यर्थियों के नाम पर परीक्षा देने पहुंचे थे। सभी से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि बायोमेट्रिक से इन सभी को पकड़ा गया है। जिन पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं सुबह की शिफ्ट में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि अभी तक की जांच पड़ताल में सामने आया है कि अभ्यर्थी दूसरे अभ्यर्थी के नाम पर परीक्षा देने पहुंचा था। वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एनएच-58 से आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। पकड़ा गया आरोपी गंगा सिंह निवासी धौलपुर, राजस्थान बताया गया है। जबकि यह आरोपी परीक्षा राम लखन के नाम पर दे रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लेकर एडमिट कार्ड और अभ्यर्थी के मूल कागजातों की जांच शुरू कर दी है एसपी ट्रैफिक का कहना है कि जांच के बाद आरोपी युवक पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से 10 लाख 8 हजार रुपए, 26 मोबाइल, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर और तीन कार समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
वहीं शामली में भी सिपाही लिखित परीक्षा केंद्र आरके पीजी कॉलेज पर एक अभ्यर्थी मोबाइल सहित पकड़ा गया। एसओजी ने एक आरोपी को छह लाख रुपए में परीक्षा पास कराने की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
मेरठ में यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के लिए 19 सेंटर बनाए गए हैं। एक शिफ्ट में 13680 अभ्यर्थी को परीक्षा देनी थी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि बायोमेट्रिक से अभ्यर्थी पकड़ में आया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
मेरठ में यूपी पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के लिए 19 सेंटर बनाए गए हैं। एक शिफ्ट में 13680 अभ्यर्थी को परीक्षा देनी थी। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि बायोमेट्रिक से अभ्यर्थी पकड़ में आया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/