फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News Unhappy with birth of daughter killed woman by In-laws in Bijnor

UP: 'आखिरी बार रूबी का चेहरा भी नहीं देख पाए...', ससुरालियों ने इसलिए की महिला की हत्या; ये घिनौना काम भी किया

Tue, 29 Jul 2025 10:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Jul 2025 10:30 AM IST
सार

यूपी के बिजनौर में बेटी के जन्म से नाखुश ससुरालियों ने महिला को मार डाला। महिला की मां ने आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के पति और सास को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
UP News Unhappy with birth of daughter killed woman by In-laws in Bijnor
bijnor murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के धामपुर के गजरौला गांव में ससुरालियों ने रूबी चौहान (25) की गला दबाकर हत्या कर दी। रुबी ने पंद्रह दिन पहले बेटी को जन्म दिया था। आरोप है कि बेटे की चाह रख रहे ससुरालियों को बेटी का पैदा होना अखर रहा था, इसलिए हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नजीबाबाद निवासी सुमित्रा देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके मुताबिक उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले बेटी रूबी की शादी गजरौला निवासी मुकुल चौहान से की थी। आरोप है कि मुकुल शराब पीने का आदी है और आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। 
विज्ञापन


लगभग दो सप्ताह पहले रूबी ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटे की चाहत रखने वाला ससुराल पक्ष के लोग बेटी पैदा होने के बाद रूबी से घृणा करने लगे। आरोप है कि शनिवार की रात मुकुल ने रूबी की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद चुपके से कर दिया अंतिम संस्कार
महिला के मायके वालों का आरोप है कि रूबी की हत्या के बाद शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पड़ोस के लोगों से जानकारी मिली तो परिजन पुलिस के साथ श्मशान घाट पहुंचे लेकिन तब तक शव में केवल अस्थियां ही बची थीं। 

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने अस्थियों को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए। उधर पुलिस ने हत्यारोपी पति मुकुल व उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

 

नवजात से सिर से उठ गया ममता का साया
दो सप्ताह पहले जिस कन्या ने जन्म लिया। अभी उसने सही तरह से आंखें तक नहीं खोली। अब उसके सिर से मां का साया तो उठ ही चुका है।

 

चेहरा भी नहीं देख पाए रूबी का
रूबी ने 15 दिन पहले ही ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया था। ऑपरेशन के जख्म अभी भरे भी नहीं कि बेरहम ससुराल वालों ने उसको दुनिया से ही रुखसत कर दिया। रूबी दुनिया से जा रही थी मगर उसके माता-पिता भी अंतिम यात्रा से पहले उसका चेहरा भी नहीं देख पाए। 

 

हत्यारोपी पति मुकुल ने पुलिस को सफाई दी कि उसके ससुराल वालों ने नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल रखा था। रूबी चौहान के शरीर को सोमवार की सुबह 9:00 बजे राम गंगा के घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। 

 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस अंतिम संस्कार में कुछ ही लोग शामिल हुए थे। जिस तरह से अंतिम यात्रा निकालने चाहिए थी ऐसा कुछ हुआ नहीं। इतना ही नहीं मोहल्ले वासी भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए। चुनिंदा लोगों के साथ ही आरोपी पति शव को नदी के घाट पर ले गया।

 

मृतका के मायके वालों को दोपहर करीब 12:00 मौत की जानकारी गांव के ही कुछ लोगों ने दी। पहले वे गांव में पहुंचे इसके बाद वह श्मशान तक दौड़े तो वहां रूबी चौहान का शव पूरी तरह जल चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस को भी कुछ हड्डी ही जांच के लिए मिल सकी है।

'उसका फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल रखा है'
पुलिस ने बताया कि पकड़े जाने के बाद पति मुकुल ने पुलिस को बताया कि बेटी के जन्म के बाद ऑपरेशन के टांके ठीक नहीं हो पाए थे। जिसकी वजह से रात में 3:00 बजे महिला की मौत हो गई। जब पुलिस ने सवाल किया कि मृतक के मायके वालों को क्यों नहीं बताया तो आरोपी का कहना था कि उन्होंने उसका फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल रखा है।

पुलिस के अनुसार, दामाद का नंबर ब्लैक लिस्ट होने का मतलब साफ है कि दोनों ही परिवारों में दूरियां बढ़ चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि बेटी होने से रूबी चौहान के ससुराल में कोई खुशी नहीं थी।
 

अभी ऑपरेशन के जख्म भी नहीं भरे थे
हरियाली तीज पर भी वह अपनी ससुराल में ही थी। अभी ऑपरेशन के जख्म भी नहीं भरे थे, कि आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। बड़ी बात यह है कि हत्या कर देने के बाद आरोपियों ने मृतका के परिजनों को भी कोई सूचना नहीं दी। बल्कि गांव के लोगों ने घटना के बारे में उन्हें अवगत कराया। मृतका के परिजन सोमवार को थाने पहुंचे और घटना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने हत्या आरोपी मुकुल और सास सुशीला को गिरफ्तार कर चालान किया है।
 

शादी के बाद से ही परेशान कर रहे थे ससुराल वाले
मृतका के पिता ने बताया कि रूबी की जब से शादी हुई थी। तब से उसे उसके ससुराल वालों ने परेशान कर रखा था। कई बार हस्तक्षेप कर परिवार के लोगों को समझने का प्रयास किया। लेकिन उनकी समझ में नहीं आया। रूबी चौहान के साथ आए दिन मारपीट होती थी।

 

एक व्यक्ति की कार को ले जाने का कर रहा था प्रयास
पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद बताया कि आरोपी मुकुल अपनी 15 दिन की बेटी के बीमार होने का हवाला देते हुए गांव के एक व्यक्ति की कार को मांग कर ले जाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन जैसे ही उसे पता लगा कि मुकुल नशे की हालत में कुछ कर सकता है। तो उन्होंने अपनी कर वापस मंगा ली। जिससे वह नाराज हो गया और फिर बाद में किसी अन्य वाहन से बच्ची को घर पर छोड़ रूबी चौहान को अपने साथ ले गया और घटना को अंजाम दे डाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed