{"_id":"62211a95260241213c2c3019","slug":"up-news-two-women-have-died-in-road-accident-in-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार पर टूटा कहर: कार ने देवरानी-जेठानी को रौंदा, मौके पर मौत, एक ही नर्सिंग होम में नौकरी करती थीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार पर टूटा कहर: कार ने देवरानी-जेठानी को रौंदा, मौके पर मौत, एक ही नर्सिंग होम में नौकरी करती थीं महिलाएं
Fri, 04 Mar 2022 01:14 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:14 AM IST
सार
मेरठ में एक कार ने देवरानी और जेठानी को रौंद दिया। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, महिलाओं की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में गढ़ रोड स्थित एक नर्सिंग होम की स्टाफ देवरानी गीता और जेठानी चंदवती को गुरुवार शाम में एक कार ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस ने किसी तरह से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मुंडाली क्षेत्र के गांव मऊखास गांव निवासी ओमपाल की पत्नी गीता (50) व शेरू की पत्नी चंद्रवती (60) गढ़ रोड स्थित निजी नर्सिंग होम में वार्ड आया का काम करती थीं। दोनों देवरानी और जेठानी थीं। चंद्रवती ने अपनी देवरानी को नर्सिंग होम में नौकरी पर लगवाया था। नर्सिंग होम में गीता रात की और चंद्रवती दिन की ड्यूटी करती थीं।
यह भी पढ़ें: ताऊ की बेटी से हुआ प्यार: अंजाम भुगतना पड़ा खौफनाक, खूब वायरल हो रहा वीडियो, ये था पूरा मामला
विज्ञापन
गुरुवार शाम करीब सात बजे चंद्रवती की ड्यूटी समाप्त हुई और गीता ड्यूटी पर आई। चंद्रवती को सड़क पार कराने के लिए गीता उसके साथ नर्सिंग होम से उसके साथ आ गई। जैसे ही दोनों सड़क पार कर रही थीं, तभी काले रंग की एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: हैवानियत की हदें पार: 72 साल का शिक्षक ही बना हैवान, स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
उधर, जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के साथ दोनों के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। गीता के बेटे आकाश, विकास और चंद्रवती के बेटे मोनू, योगेंद्र व उसकी तीनों बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था। दोनों थानों की पुलिस के साथ एएसपी किठौर चंद्रकांत मीणा भी पहुंचे।