फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: two MBBS student have died and two injured in Honda city car accident in Meerut

मेरठ में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार होंडा सिटी कार की जोरदार टक्कर, एमबीबीएस के दो छात्रों की मौत और...

Wed, 22 Dec 2021 12:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Dec 2021 12:31 PM IST
सार

मेरठ में एमबीबीएस के चार छात्रों का होंडा सिटी कार से एक्सीडेंट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
UP News: two MBBS student have died and two injured in Honda city car accident in Meerut
मेरठ में होंडा सिटी कार का एक्सीडेंट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में सीसीएस यूनिवर्सिटी रोड पर साकेत चौराहे पर मंगलवार देर रात हादसे में एमबीबीएस के दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो छात्र घायल हो गए हैं। चारों छात्र होंडा सिटी कार से मेडिकल जा रहे थे।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के चार छात्र अक्षांश वर्मा पुत्र अनिल कुमार वर्मा निवासी किदवई नगर, दिव्यांश आनंद पुत्र रामानंद निवासी अशोक विहार थाना सदर सहारनपुर, आदिश जैन और आशीष होंडा सिटी कार से मेडिकल कॉलेज जेल चुंगी की तरफ से साकेत चौराहे की तरफ जा रहे थे। बताया गया कि देर रात कार एलआईसी कट के पास रॉन्ग साइड जाकर पेट्रोल पंप की दीवार से टकरा गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: चौंकाने वाला खुलासा, कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोग होने लगे जिंदा, पढ़िए क्या है पूरा मामला 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इनमें से अक्षांश वर्मा और दिव्यांश आनंद की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घायल छात्रों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


जानकारी के अनुसार अक्षांश वर्मा प्रयागराज का रहने वाला था। वह 2018 बैच का एमबीबीएस का छात्र था। दिव्यांश आनंद सहारनपुर का निवासी था। वह भी 2018 एमबीबीएस का छात्र था। घायल आशीष बदायूं का रहने वाला है और 2018 बैच का छात्र है। वहीं आदिश जैन बड़ौत का रहने वाला है और 2018 बैच का एमबीबीएस का छात्र है।

बताया गया कि दिव्यांश के पिता रामानंद आई (नेत्र) सर्जन हैं। वे सहारनपुर में एसीएमओ के पद पर तैनात हैं। दिव्यांश के चाचा शिवानंद कानपुर देहात में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हैं। वहीं अक्षांश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। इसके पिता की कोविड-19 की वजह से इसी साल मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें: टूट गए जिंदगी के वादे: जिनके साथ लिए सात फेरे, उन्हीं को उतारा मौत के घाट, खौफनाक हैं दो विवाहिता के मर्डर की कहानियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed