फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli UP Road Accident News:: Three youths died and one boy injured in road accident in Shamli

यूपी के शामली में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे चार दोस्त

Thu, 15 Oct 2020 12:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 15 Oct 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
Shamli UP Road Accident News:: Three youths died and one boy injured in road accident in Shamli
शामली में सड़क दुर्घटना: विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दो भाइयों समेत चार युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं चौथे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन


कस्बा बनत निवासी शुभम (13 वर्ष), उसका भाई संजीव (26 वर्ष), प्रवेश (16 वर्ष) व सुमित गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान बाबरी थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर के सामने बनत पुल के पास शामली-मुजफ्फरनगर रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने चारों युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एक युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


बताया गया कि दो भाई शुभम और संजीव समेत तीन युवकों की मौत हुई है। इसके अलावा एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं युवकों की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीबीआई की जांच में हुआ था बड़ा खुलासा, बसपा एमएलसी महमूद अली समेत कई के खुलेंगे गहरे राज

पुलिस के अनुसार चारों युवक कस्बा बनत से गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों के परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बाबरी पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मृतकों के परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

एसपी नित्यानंद रॉय का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। बाबरी थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले में पूरी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed