फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Three people have died in road accident near NH 58 in Meerut city

Big Accident in Meerut: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत, खौफनाक मंजर देख कांपी लोगों की रूह

Fri, 03 Jun 2022 01:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Jun 2022 01:37 PM IST
सार

हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में मौके पर ही तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं खौफनाक मंजर देख लोगों की रूह कांप गई।

विज्ञापन
UP News: Three people have died in road accident near NH 58 in Meerut city
हादसे में तीन की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के पल्हैड़ा फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे साइड में खड़ी टाटा 409 में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। वहीं 409 का टायर बदल रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आरोपी ट्रक चालक को पकड़कर थाने ले आई और उससे पूछताछ की।

विज्ञापन


गुरुवार देर रात अमित पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी 852 C-2 हर्ष विहार दिल्ली अपनी गाड़ी से परिजनों व पड़ोसी और किराएदार कमल पुत्र बालकिशन निवासी राम पार्क खानपुर मोड के साथ दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। वहीं पल्हैड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर गाड़ी का टायर फट गया। जिस पर वह टायर बदलने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में सोनू पुत्र बालकिशन, जयप्रकाश पुत्र कालीचरण व मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने क्षतिग्रस्त गाड़ी व मृतकों के शवों को देखा तो उनकी रूह कांप गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां-बेटियों की मौत का मामला: आखिर यहां से बरामद हुए युवक-युवती, प्रेमिका ने अदालत में दिया बड़ा बयान

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी चालक योगेंद्र सिंह पुत्र बालेश्वर सिंह निवासी ग्राम बदनपुर जनपद मैनपुरी को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया कि माता का जागरण करवाने के बाद ये लोग मूर्ति विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: UP: प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल, अब खुल रही घोटाले की पोल, कर्मचारियों ने भी खड़े किए तीन मंजिला मकान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed