फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: This toll plaza will be a burden on the pockets of passengers of Delhi-Shamli-Saharanpur highway

UP News: दिल्ली- शामली-सहारनपुर हाईवे पर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा बोझ, दिसंबर से शुरू हो रहा ये टोल प्लाजा

Tue, 19 Nov 2024 08:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 19 Nov 2024 08:21 PM IST
सार

हाईवे के दूसरे चरण में शामली बलबा बाईपास से लेकर सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान में उपरिगामी पुल को छोड़कर ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन
UP News: This toll plaza will be a burden on the pockets of passengers of Delhi-Shamli-Saharanpur highway
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

दिल्ली- शामली-सहारनपुर हाईवे पर अंबेहटा याकूबपुर के पास दूसरा टोल प्लाजा शुरू करने की तैयारी हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई एक दिसंबर को टोल को चालू कर सकती है।
विज्ञापन

 

दिल्ली- शामली-सहारनपुर हाईवे का बागपत जिले से लेकर शामली बाईपास का पहला चरण पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में शामली बलबा बाईपास से लेकर सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान में उपरिगामी पुल को छोड़कर ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है। शामली जिले में हाईवे का याकूबपुर अंबहेटा में टोल एक साल से ज्यादा समय से तैयार है। बलबा और जंधेड़ी रेलवे फाटक का उपरिगामी पुल तैयार नहीं होने से हाईवे का दूसरा टोल चालू नहीं किया जा रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे का बागपत के बावली के बाद शामली जिले के याकूबपुर अंबहेटा में दूसरा टोल होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के इंजीनियर राजन शर्मा ने बताया कि दिसंबर तक टोल चालू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed