{"_id":"66edc59c550a0b4c9f0daf16","slug":"up-news-these-athletes-from-meerut-may-face-a-ban-of-four-years-these-players-are-medal-winners-2024-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: इन एथलीट पर लग सकता है चार साल का प्रतिबंध, पदक विजेता हैं ये खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: इन एथलीट पर लग सकता है चार साल का प्रतिबंध, पदक विजेता हैं ये खिलाड़ी
Sat, 21 Sep 2024 12:28 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 21 Sep 2024 12:28 AM IST
सार
एशियन गेम्स में कांस्य जीतने वाली किरण बालियान और मुजफ्फरनगर निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है। इन पर प्रतिबंध की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन
किरण बालियान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एशियन गेम्स में गोला फेंक में कांस्य पदक जीतने वाली किरण बालियान और मुजफ्फरनगर निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान का डोप टेस्ट पॉजिटिव मिलने पर चार साल का प्रतिबंध लग सकता है। नाडा की ओर से इनके नमूने लिए गए थे, जिसमें 109 खिलाड़ियों को सस्पेंड किया गया है। सूची में किरण और दिव्या का भी नाम है।
विज्ञापन
दिव्या काकरान।
- फोटो : अमर उजाला
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि नाडा की ओर से सस्पेंड किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है। इसमें एथलीट किरण बालियान का भी नाम शामिल है। इसके साथ-साथ 109 खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है। इन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। नाडा की ओर से लिए गए किरण के नमूने में शक्तिवर्धक स्टेरायड मेटेंडिययोनॉन पाया गया है। इसके चलते उन पर यह कार्रवाई की गई है। किरण ने एशियन गेम्स में 17.36 मीटर गोला फेंककर कांस्य पदक जीता था। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से भी उन्हें सम्मानित किया गया था। बीते दिनों किरण बालियान की एक वीडियो भी वायरल हुई थी, जिसमें वह प्रदेश सरकार से नौकरी की मांग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाडा की सूची में मुजफ्फरनगर के पुरबालियान निवासी कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान का नाम भी शामिल है। इनका दिसंबर 2023 में टेस्ट हुआ था। वे 2024 फरवरी में पॉजिटिव मिलीं। उनके नमूने में मिथाइलटेस्टोस्टेरोन स्टेरायड पाया गया है। दिव्या मेरठ में रहकर भी कई वर्षों तक तैयारी कर चुकी हैं। उन्होंने 2017 के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। जिसके बाद वह सुर्खियों में आई थीं। इसके बाद 2018 एशियन गेम्स में कांस्य पदक के साथ कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया था। हाल ही में हुई कार्रवाई को लेकर शहर के खिलाड़ियों ने भी नाराजगी जताई है।