फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: The man who molested 20 boys is in jail, advocates are threatening those who advocate for the victims

UP News: 20 लड़कों से कुकर्म करने वाला जेल में, पीड़ितों की पैरवी करने वालों को धमका रहे हिमायती

Fri, 06 Sep 2024 09:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 06 Sep 2024 09:55 PM IST
सार

मेरठ में 20 लड़कों से कुकर्म के मामले में आरोपी जेल भेजा जा चुका है। मगर बाहर उसके हिमायती पीड़ितों की पैरवी करने वालों को धमका रहे है

विज्ञापन
UP News: The man who molested 20 boys is in jail, advocates are threatening those who advocate for the victims
कुकर्म का आरोपी अजीत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के एक गांव में 20 से अधिक किशोरों के साथ कुकर्म मामले में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के परियोजना अधिकारी को धमकी दी गई है। परियोजना अधिकारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

 

बता दें कि क्षेत्र के गांव में आरोपी अजीत किशोरों और युवकों को वीडियो गेम खेलने के बहाने घर पर बुलाता था। इस दौरान अजीत उनके साथ कुकर्म करता था। बेडरूम में लगे सीसीटीवी में गलत काम कैद हो जाता था। इसके बाद वह लड़कों को ब्लैकमेल करके लगातार कुकर्म की वारदात को अंजाम देता और उनके जरिये नए-नए लड़के बुलाता था। साथ ही उनसे रुपये भी वसूलता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीती 16 अगस्त को गांव में कुकर्म की वीडियो वायरल हुई तो हंगामा हो गया। जिन लड़कों के साथ कुकर्म हुआ, वे और उनके परिवार के लोग किसी गांव में शर्मसार हो गए। पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
 
विज्ञापन

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के परियोजना अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार ने शुक्रवार को थाने में शिकायत देकर बताया कि वह इस मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। वे जब गांव गए तो आरोपी अजीत के पक्ष के लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, उन पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में थाना प्रभारी अजय शुक्ला का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed