फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: The citizen of Meerut can not join to Haz yatra because of corona vaccine

यूपी: वैक्सीन के फेर में अटक सकती है हज यात्रा, सऊदी अरब ने रखी ये बड़ी शर्त

Wed, 26 May 2021 05:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 May 2021 05:49 PM IST
सार

सऊदी अरब ने सशर्त हज का एलान किया है। इस बार मेरठ के लोग हज यात्रा नहीं कर सकेंगे। इसके लिए नायब शहरकाजी ने उलमा से बात की है। जानिए आखिर इसके पीछे क्या बड़ी वजह है।

विज्ञापन
UP News: The citizen of Meerut can not join to Haz yatra because of corona vaccine
हज यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले साल कोरोना महामारी के कारण हज यात्रा टाल दी गई थी। लेकिन इस साल हज यात्रा पर जाने के लिए अकीदतमंदों को कड़े नियमों से गुजरना होगा। सऊदी अरब ने जिन चार वैक्सीन को हज के लिए मान्यता दी है, उसमें से मेरठ में एक भी नहीं लग पाई है।

विज्ञापन


जमीयत उलमा-ए-हिंद के शहर अध्यक्ष व नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि सऊदी अरब ने सशर्त हज का एलान किया है। नियम यह है कि अधिक बीमार व अस्पताल में भर्ती रहे लोग हज यात्रा नहीं कर पाएंगे। हज से छह महीने पहले किसी प्रकार के रोग से पीड़ित न रहे हों और स्वस्थ हों। साथ ही कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी हो। जिसका प्रमाण भी सऊदी सरकार को देना होगा। 

विज्ञापन


सऊदी सरकार ने फाइजर, एक्स्ट्रा जैनिका, मॉडर्ना व जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन को मंजूरी दी है। ऐसे में अकीदतमंदों को हज यात्रा पर जाने का संकट पैदा हो गया है। क्योंकि मेरठ में कोविशिल्ड, को-वैक्सीन ही लगी है, जबकि स्पूतनिक वैक्सीन जल्द आने वाली है। रियायत नहीं मिली तो इस बार वैक्सीन के फेर में अकीदतमंद हज यात्रा से वंचित रह सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन ने कहा इस मामले में उलमा से बातचीत कर सऊदी सरकार तक बात पहुंचाएंगे, ताकि देश के लोगों को हज यात्रा पर जाने का मौका मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed