{"_id":"6530c3892d6fbe89880781f7","slug":"up-news-stf-and-antf-got-big-success-drugs-smuggler-arrested-in-kalagarh-case-registered-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: STF और ANTF को मिली बड़ी कामयाबी, कालागढ़ में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: STF और ANTF को मिली बड़ी कामयाबी, कालागढ़ में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Thu, 19 Oct 2023 11:20 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:20 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुरुवार को एसटीएफ और एएनटीएफ ने ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कालागढ़ में एसटीएफ व एएनटीएफ (एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की संयुक्त कार्रवाई में ड्रग्स तस्कर को गिरफतार किया गया है। उसके पास से दो किलो 30 ग्राम अफीम बरामद की गई। नशे के कारोबारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री के आदेशों पर पुलिस अभियान चला रही है।
विज्ञापन
एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल के अनुसार कालागढ़ में हनुमान मंदिर के तिराहे से भोगपुर निवासी मलकीत सिंह को दो किलो 30 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की कीमत 22 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ कालागढ़ थाने में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है। यह अफीम वह बरेली से लेकर आ रहा था। नशे के कारोबारी पुलिस के रडार पर हैं।
विज्ञापन