फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Sister-in-law had illicit relations with the people, When brother-in-law interrupted, he got killed

UP News: गांव के अय्याश लोगों से थे भाभी के शारीरिक संबंध, देवर ने टोका तो अपने नाबालिग बेटे से मरवा दी गोली

Fri, 13 Sep 2024 09:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 13 Sep 2024 09:05 PM IST
सार

मां को बार-बार टोकने पर घर में कलह हो रही थी। इसलिए बेटे ने अपने चाचा को मार दिया। इस हत्याकांड की प्लानिंग आरोपी की मां ने ही रची। 

विज्ञापन
UP News: Sister-in-law had illicit relations with the people, When brother-in-law interrupted, he got killed
विनीत की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहटा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर मढ़ी में हुए हत्याकांड का पुलिस ने तीसरे दिन खुलासा कर दिया। मां से अवैध संबंध के चलते बालअपचारी भतीजे ने ही अपने चाचा विनीत की हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तंमचा बरामद कर लिया है। पुलिस ने बाल अपचारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। 
विज्ञापन

 

बुधवार को रसूलपुर मढ़ी निवासी विनीत पुत्र रामपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शव जंगल में पड़ा मिला था। मौके पर ही मृतक का मोबाइल व स्कूटी मिली थी। फॉरेंसिक टीम ने हत्याकांड के खुलासे के लिए सुबूत जुटाए थे। घटना के तीन दिन बाद ही पुलिस ने खुलासा कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बाल अपचारी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक विनीत के बड़े भाई की पत्नी के गांव के कई लोगों से अवैध संबंध थे, जिसे लेकर परिवार की काफी बदनामी हो रही थी। आए दिन विनीत अपनी भाभी को इसके लिए रोकटोक करता रहता था। इस कारण परिवार में भी विवाद होता रहता था। इसलिए मृतक की भाभी विनीता ने ही विनीत की हत्या की साजिश रच डाली। इसमें उसने अपने नाबालिग बेटे को शामिल किया। 
विज्ञापन

साजिश के तहत भतीजा अपने चाचा विनीत का पीछा करने लगा। दोनों अलग-अलग स्कूटी पर पहले भोला की झाल पर पहुंचे। वहां से बाद में दोनों रोहटा की ओर चल पड़े। रसूलपुर मढ़ी गांव के बाहर जंगल में ही गैस एजेंसी के पास मौका देखकर भतीजे ने विनीत को तमंचे से गोली मार दी और भाग गया। 
अगले दिन विनीत का गोली लगा शव गांव के जंगल में पड़ा हुआ मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को आरोपी भतीजे की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया। 
थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार गौतम का कहना है कि घटना में आरोपी की मां की भूमिका भी पाई गई है। महिला के खिलाफ जांच पूरी होने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed