{"_id":"5bd1e4e9bdec2269695d929c","slug":"up-news-sexually-assaulted-on-girl-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई आपबीती
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 25 Oct 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में शादी करने का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। पीड़िता ने आपबीती सुनाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं लिसाड़ी गेट पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि करीब दो साल पहले जब वह नाबालिग थी तो पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक किसी काम से उसके घर आया था। उस समय उसके परिजन घर पर नहीं थे। आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली। उसने जब इसका विरोध किया तो उसकी वीडियो सोशल साइट्स पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार उसके बालिग होने पर आरोपी उसे शादी करने का झांसा देकर एक होटल में ले गया और उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। उसने जब शादी करने का दबाव डाला तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
तहरीर पर हो रही कार्रवाई
तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई चल रही है। आरोपी के घर दबिश दी गई। लेकिन वह फरार मिला है। -दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/