फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Rapid rail work will begin after Diwali in Meerut

मेरठ: दिवाली के बाद शुरू होगा रैपिड रेल का काम, मेट्रो प्लाजा से शुरू होगी खुदाई

Tue, 13 Oct 2020 02:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Oct 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
UP News: Rapid rail work will begin after Diwali in Meerut
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सदर तहसील के बाद भैंसाली बस अड्डे की कार्यशाला की 7534 वर्ग मीटर जमीन पर रैपिड रेल का स्टेशन बनाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। एमडीए ने कार्यशाला को शताब्दी नगर सेक्टर सात में चार एकड़ जमीन देने के लिए 25 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा अन्य जमीनों का मामला भी लगभग अंतिम दौर में पहुंच गया है। माना जा रहा है कि दिवाली के बाद शहर में रैपिड रेल का काम शुरू हो जाएगा।

पिछले सप्ताह सदर तहसील की जमीन मिलने के बाद प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार ने डीएम को तीन दिन में जमीन की बाधाओं को दूर करने का निर्देश दिया था।

कार्यशाला को शहर से बाहर ले जाने की मशक्कत दो साल से ज्यादा से चल रही है। इस बार एमडीए उपाध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे जिलाधिकारी ने एमडीए और परिवहन विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ये मामले भी अंतिम चरण में
केसरगंज : केसरगंज स्कूल के पास एनसीआरटीसी को सुरंग के वेंटिलेशन के लिए जिला पंचायत की 600 वर्ग मीटर स्थायी और 114.78 वर्ग मीटर अस्थायी भूमि की जरूरत है। जिला पंचायत जमीन को सर्किल रेट पर देने को सहमत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहकमपुर : मेवला फ्लाईओवर के नीचे बने खंड विकास कार्यालय में ड्रेन का कार्य किया जाना है। स्थल उपलब्ध न होने के कारण स्थल पर अस्थायी रूप से बीडीओ कार्यालय परिसर स्थित ड्रेन को शिफ्ट किया जाना है।  
मेट्रो प्लाजा के पास निजी भूमि का अर्जन : मेरठ सेंट्रल स्टेशन के पास निकास और प्रवेश के लिए निजी भूमि का अर्जन किया जाएगा। इसके लिए राजस्व निरीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: तहसीलदार पत्नी की मौत... सदमे में पति, खौफनाक था हादसा, तीन की गई जान, तस्वीरें

मेट्रो प्लाजा से शुरू होगी खुदाई
इन जमीनों का रास्ता फाइनल होने के बाद शहर में रैपिड रेल के लिए मेरठ सेंट्रल यानी मेट्रो प्लाजा से बेगमपुल तक भूमिगत ट्रैक के लिए खोदाई शुरू होगी। बेगमपुल से मोदीपुरम तक का रास्ता पहले ही साफ हो चुका है। 

अंतिम फैसला एक-दो दिन में
भैंसाली अड्डे की कार्यशाला की शिफ्टिंग पर एक-दो दिन में अंतिम फैसला हो जाएगा। परियोजनाओं में अब किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होगी। - के. बालाजी, जिलाधिकारी

तैयार है प्रस्ताव
प्रस्ताव तैयार है। जमीन की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है। परिवहन विभाग सस्ती जमीन चाहता है, जिस पर वार्ता होगी। - प्रवीणा, सचिव, एमडीए

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed