फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Weather News Today: Light Rain Brings Relief From Heat Aaj ka mausam Uttar pradesh

UP: मेरठ में रिमझिम बारिश ने दी गर्मी से राहत, वेस्ट यूपी में अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 12 Aug 2025 01:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Aug 2025 01:59 PM IST
सार

मेरठ में रिमझिम बारिश ने गर्मी से राहत दे दी है। मंगलवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए और सुबह सवेरे से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। वेस्ट यूपी में अगले दो दिन बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन
UP Weather News Today: Light Rain Brings Relief From Heat Aaj ka mausam Uttar pradesh
मेरठ में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम उत्तर प्रदेश में मानसून की मेहरबानी के चलते मौसम बदला हुआ है। लगातार बारिश और तापमान में गिरावट से शहर वासियों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दो दिन अभी बारिश के असर है।
विज्ञापन


इस बार जून के महीने से ही मानसून की मेहरबानी के चलते अगस्त तक बारिश झमाझम हो रही है, मेरठ समेत आसपास के जिलों में भी बारिश होने से हालत खराब हो रहे हैं। मेरठ में भी जून और जुलाई के बाद अगस्त की शुरुआत में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जिस तरह से बारिश हो रही है पिछले वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए और सुबह सवेरे से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अभी दो दिन तक मेरठ समेत आसपास के जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश होने से धान की फसल को सबसे ज्यादा लाभ पहुंचेगा, धन, गन्ना और चारे की फसल के लिए यह बारिश काफी लाभकारी साबित होगी, वहीं बारिश के होने से कई जगह पर जल भराव की समस्या से भी शहर वासियों को जूझना पड़ा। रुड़की रोड पर पानी की उचित निकासी न होने के चलते यहां पर व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed