फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Police will be seized godown of Haji Galla worth 10 crore in Meerut

निशाने पर कबाड़ी: फिर होगी बड़ी कार्रवाई, अब जब्त होगा हाजी गल्ला का 10 करोड़ की संपत्ति का गोदाम

Sun, 28 Nov 2021 12:40 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 28 Nov 2021 12:40 AM IST
सार

मेरठ में कबाड़ी पुलिस के निशाने पर हैं। अब फिर से बड़ी कार्रवाई होने वाली है। पुलिस जल्द ही हाजी गल्ला के 10 करोड़ रुपये के गोदाम को जब्त करेगी। पुलिस तैयारी में जुटी हुई है।

विज्ञापन
UP News: Police will be seized godown of Haji Galla worth 10 crore in Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में लग्जरी वाहनों का कटान करने वाले हाजी गल्ला की अभी और संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई लालकुर्ती पुलिस कर रही है। अब वेस्ट एंड रोड पर गल्ला के गोदाम को कुर्क करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही डीएम को रिपोर्ट भेजकर इसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। पुलिस के अनुसार इस गोदाम की अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपये है। कैंट की जमीन होने के कारण पुलिस ने कैंट बोर्ड से भी संपर्क किया है।

विज्ञापन


हाजी गल्ला और उसके बेटों के खिलाफ गैंगस्टर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में गल्ला और उसके बेटों को जेल भी भेजा गया था। पुलिस ने पटेल नगर और सोतीगंज का मकान जब्त कर लिया था। वेस्ट एंड रोड के गोदाम के बारे में अब जानकारी मिली है। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को भेजी है। जल्द ही यह गोदाम कुर्क की कार्रवाई की जाएगी। थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमे की विवेचना चल रही है, इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात 
विज्ञापन
विज्ञापन


इकबाल कबाड़ी की चल रही है घेराबंदी
इकबाल कबाड़ी की घेराबंदी के लिए सदर बाजार पुलिस और सर्विलांस की टीम जुटी हुई है। अभी तक इकबाल कबाड़ी का सुराग पुलिस को नहीं लग सका है। पुलिस इकबाल कबाड़ी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस का भी सहारा ले रही है, जबकि मुखबिर तंत्र को भी अलर्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें

हाजी गल्ला की मकानों की कुर्की तो हो चुकी है। अभी उसके वेस्ट एंड रोड के गोदाम की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही कुर्क कर दिया जाएगा। - विनीत भटनागर एसपी सिटी मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed