फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Police kept watching and the famous criminal of Meerut surrendered in burqa, know who is Amit Marinda

UP News: पुलिस देखती रह गई और मेरठ के नामी बदमाश ने बुर्के में कर दिया सरेंडर, जानें कौन है अमित मरिंडा

Sun, 17 Nov 2024 01:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 17 Nov 2024 01:45 PM IST
सार

मरिंडा के खिलाफ जिले में जानलेवा हमले, दुष्कर्म, रंगदारी और लूट समेत करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं। नौचंदी, मेडिकल, लोहियानगर, सिविल लाइन और भावनपुर थानों में उसके गिरोह का आतंक है। 

विज्ञापन
UP News: Police kept watching and the famous criminal of Meerut surrendered in burqa, know who is Amit Marinda
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

डी-155 गैंग का सरगना और 25 हजार का इनामी अमित मरिंडा शनिवार को बुर्के में कोर्ट पहुंचा और एक पुराने केस में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। नौचंदी और मेडिकल पुलिस कई बार किरकिरी होने के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि कोर्ट से रिमांड स्वीकृत कराकर अमित मरिंडा से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

अमित मरिंडा के खिलाफ जिले में जानलेवा हमले, दुष्कर्म, रंगदारी और लूट समेत करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं। नौचंदी, मेडिकल, लोहियानगर, सिविल लाइन और भावनपुर थानों में उसके गिरोह का आतंक है। आए दिन मारपीट और फायरिंग करना इस गिरोह का शगल है। इसके बावजूद पुलिस अमित मरिंडा को गिरफ्तार नहीं कर पाई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जुलाई माह में अमित का गैंग मेडिकल थाने में पंजीकृत किया गया था। नौचंदी थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। आरोपी की संपत्ति की भी पुलिस जांच कर रही है। जिससे अपराध के जरिए अर्जित की गई संपत्ति को जब्त किया जा सके। अमित मरिंडा पहले जेल भी जा चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

संरक्षण देने वालों के वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई 
अमित मरिंडा की गिरफ्तारी न होने पर उस पर 25 हजार का इनाम एसएसपी ने घोषित किया था। इसके बाद भी कुछ लोगों के संरक्षण की वजह से वह पकड़ में नहीं आया। एसपी सिटी ने बताया कि अमित मरिंडा को संरक्षण देने वालों की जांच कराई जाएगी। इनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed