{"_id":"618becba6e14ea28213b2864","slug":"up-news-player-was-shot-a-arrow-in-the-head-at-kailash-prakash-stadium-in-meerut-and-operation-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खिलाड़ी के सिर में लगा तीर, ऑपरेशन के बाद डॉक्टर बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खिलाड़ी के सिर में लगा तीर, ऑपरेशन के बाद डॉक्टर बोले
Wed, 10 Nov 2021 09:30 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 10 Nov 2021 09:30 PM IST
सार
मेरठ में ट्रायल के दौरान एक खिलाड़ी को तीर लग गया। आनन-फानन खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर सिर में घुसे तीर के छोटे टुकड़े को निकाला।
विज्ञापन
मेरठ में खिलाड़ी के सिर में लगा तीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को नेशनल सब जूनियर तीरंदाजी ट्रायल के दौरान एक तीर खिलाड़ी अरुण के सिर को छूकर निकल गया। घायल खिलाड़ी को सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि अरुण को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों के ट्रायल के दौरान शाम के समय बागपत का नंबर था। तभी गाजीपुर की तहसील जमानिया के गांव ढरनी से आए खिलाड़ी अरुण पाल अपने कोच चंद्र प्रकाश के साथ सीढ़ियों पर बैठने के लिए जा रहा थे। ट्रायल में जैसे ही बागपत के तीरंदाज ने तीर चलाया तो वह अरुण पाल के सिर को छूकर निकल गया। अरुण की चीख सुनकर स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई। खिलाड़ी और स्टेडियम के अधिकारी तत्काल अरुण को अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन
डाक्टरों का कहना है कि तीर सिर से छूकर निकला है, यदि अन्दर चला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। डॉक्टर ने सिर में घुसे तीर के छोटे टुकड़े को छोटा ऑपरेशन करके निकाल दिया है। परिजनों को इस मामले की जानकारी फोन से दे दी गई है। वहीं जिला तीरंदाजी संघ के सचिव अनुज शर्मा ने कहा कि अरुण को मामूली चोट आई है और उसका अच्छा इलाज कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें