फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Our Meerut will shine, CM Yogi discussed with the Commissioner, know what development will be done

UP News: चमकेगा अपना मेरठ, सीएम योगी ने कमिश्नर के साथ की चर्चा, जानें क्या-क्या होंगे विकास के काम

Mon, 19 May 2025 09:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 19 May 2025 09:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मेरठ के कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद व मेडा के मुख्य नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने प्लान की जानकारी दी। कुल 93 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं,  जिनमें से छह पर काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
UP News: Our Meerut will shine, CM Yogi discussed with the Commissioner, know what development will be done
मेरठ के विकास को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ को स्मार्ट, स्वच्छ और सस्टेनेबल शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान’ की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि योजना के अंतर्गत कुल 93 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनकी लागत करीब 15 हजार करोड़ रुपये है। इनमें से 6 परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो चुका है।
विज्ञापन

 

सीएम ने निर्देश दिया कि मेरठ की ऐतिहासिक, औद्योगिक और शैक्षणिक विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए सभी योजनाएं पारदर्शिता और गुणवत्ता के मानकों के मुताबिक समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने शहर में केवल डिजिटल होर्डिंग लगाने और सीसीटीवी के जरिये निगरानी तंत्र को सशक्त बनाने के निर्देश दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दें और सिटी बस सेवा में निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करें। स्वच्छ शहर के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण करने और नदियों के पुनर्जीवन के लिए ठोस प्रयास किया जाए।

यह भी पढ़ें...
Meerut: गोल्डन गर्ल पारुल ने पहनी खाकी, डिप्टी एसपी बनते ही कह दिया कुछ ऐसा, लोग बोले- शाबाश बेटी    
 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को बताया गया कि विकास योजनाएं छह विषयों पर आधारित हैं, जिनमें सार्वजनिक स्थलों का सुंदरीकरण एवं वॉक-फ्रेंडली व्यवस्था, निर्बाध आवागमन, पर्यावरणीय एवं सामाजिक जनसुविधाएं, औद्योगिक और आवासीय संरचना का विकास, ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण तथा पुनर्विकास शामिल हैं। 
 

सीएम ने पार्कों का रखरखाव करने और संजय वन तथा विक्टोरिया पार्क जैसे स्थलों को जीवंत बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मेरठ मंडपम सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान देगा। कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद व मेडा के मुख्य नगर नियोजक विजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
 

छह थीम पर आधारित हैं परियोजनाएं
मुख्यमंत्री को कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद व मेडा के मुख्य नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने प्लान की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि यह विकास योजना छह प्रमुख विषयों पर आधारित है। इनमें सार्वजनिक स्थलों का सुंदरीकरण एवं वॉक-फ्रेंडली व्यवस्था, निर्बाध आवागमन, पर्यावरणीय एवं सामाजिक जनसुविधाएं, औद्योगिक और आवासीय अधोसंरचना का विकास, ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण तथा पुनर्विकास शामिल हैं।
 

मुख्यमंत्री मेरठ आकर योजना को देंगे मूर्तरूप: वीसी
मेडा उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान का प्रेजेंटेशन दिया गया। प्रस्तावों को समय अवधि के आधार पर बांटकर अल्प अवधि के कार्य विभागों के साथ समन्वय करके शुरू किए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता की जाएगी। पूरा प्लान फाइनल होने के बाद मुख्यमंत्री के मेरठ आकर इसे मूर्तरूप देने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed