{"_id":"60d0833173803908cb194b64","slug":"up-news-one-accused-arrested-in-case-of-cheating-in-the-name-of-army-recruitment-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सेना में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, दबोचा गया शातिर आरोपी, अब खुलेंगे बड़े राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सेना में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, दबोचा गया शातिर आरोपी, अब खुलेंगे बड़े राज
Mon, 21 Jun 2021 05:46 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 21 Jun 2021 05:46 PM IST
सार
सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी अभी तक कई लोगों को ठग चुका था।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ की सदर बाजार थाना पुलिस ने सेना के पंप पर नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी सतपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कई साथी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी फेस-2 निवासी विपिन ने कुछ माह पहले सदर बाजार थाने में रोहटा रोड निवासी सतपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। विपिन के मुताबिक, सतपाल सेना के पंप पर ऑपरेटर था। सतपाल ने उसे भी पंप पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसकी एवज में उससे छह लाख रुपये ठग लिए। कई अन्य लोगों को भी उसने ठगा है।
विज्ञापन
पुलिस काफी समय से सतपाल की तलाश में थी। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर आया हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी की और सतपाल को दबोच लिया। इंस्पेक्टर सदर बाजार विजेंद्र पाल राणा ने बताया कि सतपाल व विपिन में दोस्ती थी। एक दिन सतपाल ने विपिन को बताया कि वह सेना के पंप पर नौकरी लगवा सकता है। सतपाल ने पहले विपिन को ठगी का शिकार बनाया और उसके बाद उसके चचेरे भाई अलीगढ़ निवासी नरेश को। नरेश ठगी से पहले हाथरस निवासी अपने दोस्त मनिंदर से भी सतपाल को मिला चुका था। इसलिए सतपाल ने मनिंदर से भी ठगी की।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि सतपाल खुद सैन्य क्षेत्र में रहता था। इसलिए उसकी बातों पर विपिन व अन्य लोगों ने विश्वास कर लिया। रुपये लेने के बाद हर किसी को उसने फर्जी नियुक्ति पत्र सौंप दिया, लेकिन जब ज्वॉइनिंग करने पहुंचे तो सैन्य क्षेत्र में प्रवेश तक नहीं मिला।
सतपाल नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। उसके इस कृत्य में कई और लोग शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। अभी तक करीब दस लोगों से लाखों की ठगी करने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। - सूरज राय, एएसपी कैंट