फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Nagar Nigam officers has pile of garbage then white curtains were installed on the side of the road in Meerut before come of cm yogi

यूपी: सीएम योगी से कूड़े का ढेर छिपाने के लिए सड़कों पर लगा दिए सफेद पर्दे, घरों में दुबके अधिकारी भी आए नजर

Mon, 17 May 2021 05:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 May 2021 05:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ पहुंचने से पहले ही नगर निगम के अधिकारियों ने हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर में खड़े कूड़े के पहाड़ को छिपाने के लिए कनात की अस्थायी दीवार खड़ी कर दी गई। वहीं एक महीने से घरों में दुबके अधिकारी भी सड़कों पर नजर आए। पढ़िए पूरा अपडेट।

विज्ञापन
UP News: Nagar Nigam officers has pile of garbage then white curtains were installed on the side of the road in Meerut before come of cm yogi
कूड़ा छुपाने के लिए लगाए सफेद पर्दे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में नगर निगम के अधिकारी तीन दिनों तक सीएम के रूट को चमकाने में लगे रहे। सड़क से लेकर पटरी तक चकाचक कराई गई। तेजगढ़ी चौराहे के पार्क पर हुए अतिक्रमण को भी हटा दिया गया। वहीं हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर में खड़े कूड़े के पहाड़ को छिपाने के लिए कनात की अस्थायी दीवार खड़ी कर दी गई। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर निगम प्रशासन ने कई रास्तों पर रंगोली सजाई थी, लेकिन ऐन मौके पर कुछ ऐसा हुआ कि कर्मचारी रंगोली हटाने में जुट गए। आनन-फानन रंगोली हटाई गई। हालांकि रंगोली बनाने वाले इसका कारण बताने से बचते रहे।

विज्ञापन


घरों में दुबके कई अफसर सड़कों पर नजर आए
कोरोना संक्रमण काल में बीमारी होने के नाम पर पिछले एक महीने से गायब चल रहे नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी सीएम के खौफ के कारण अचानक सड़कों पर और सक्रिय नजर आए।
विज्ञापन


कड़ा रहा पहरा, सुरक्षा का घेरा बनाए रहे अधिकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को देखते पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हुए थे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से लेकर सर्किट हाउस और कलेक्ट्रेट व बिजौली गांव तक पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाई थी। एडीजी, आईजी, एसएसपी समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारी दिनभर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे रहे। कोरोना के चलते किसी को भी मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री के लौटने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed