फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Meerut batsman Rituraj Sharma called for Ranji team, got reward for scoring 230 runs

UP News: मेरठ के बल्लेबाज रितुराज शर्मा को रणजी टीम के लिए बुलावा, 230 रन ठोकने का मिला इनाम

Mon, 11 Nov 2024 09:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 11 Nov 2024 09:28 PM IST
सार

यूपी की रणजी टीम में पहले ही मेरठ के पांच खिलाड़ी खेल रहे हैं। रितुराज का चुना जाना मेरठ के लिए हर्ष की बात है। 

विज्ञापन
UP News: Meerut batsman Rituraj Sharma called for Ranji team, got reward for scoring 230 runs
रितुराज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश क्रिकेट में मेरठ के क्रिकेटरों का हमेशा से बोलबाला रहा है। यूपी रणजी की वर्तमान टीम में भी मेरठ से 5 से अधिक खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे हैं। अब मेरठ के दाएं हाथ के एक और बल्लेबाज रितुराज शर्मा को टीम के साथ जोड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन

13 नवंबर से लखनऊ में कर्नाटक के खिलाफ होने वाले मैच से पहले उन्हें टीम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। रितुराज शर्मा अभी हाल ही में कर्नल सीके नाएडू ट्रॉफी में जम्मू के खिलाफ 230 रनों की पारी खेलकर चर्चा में आए थे। उनकी इसी पारी का उन्हें इनाम मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी की रणजी टीम ने अपना पिछला मैच केरला के खिलाफ त्रिवेंद्रम में खेला था। मैच में यूपी की ओर से बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा, जिस कारण टीम को इनिंग और 117 रन से हार का सामना करना पड़ा। अब टीम की बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए रितुराज शर्मा को जोड़ा जा रहा है। वर्तमान में यूपी की रणजी टीम में मेरठ क्षेत्र से प्रियम गर्ग, सौरभ कुमार, समीर रिजवी, शिवम मावी, सहारनपुर के आकिब शामिल हैं। 
मेरठ जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुरेंद्र चौहान ने कहा कि रितुराज को टीम में शामिल किया गया है। यह मेरठ के लिए गर्व की बात है। यहां के क्रिकेटर लगातार अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं।
 
विज्ञापन

12 सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं रितुराज 
रितुराज शर्मा करण क्रिकेट एकेडमी से कोच नदीम से प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह पिछले 13 सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं। पिछले वर्ष भी उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वर्तमान में चल रही कर्नल सीके नाएडू ट्रॉफी में उन्होंने मेरठ में सौराष्ट्र के खिलाफ हुए पहले ही मैच में 85 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दिल्ली के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया। जम्मू के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने दोहरा शतक जड़ा। 230 रनों की पारी खेली। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed