{"_id":"610560af8ebc3e2ac56a9a42","slug":"up-news-last-farewell-to-retired-home-guard-at-kanker-khera-police-station-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदाई के पल: सेवानिवृत्त होने पर होमगार्ड को दी भावभीनी विदाई, थाना प्रभारी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदाई के पल: सेवानिवृत्त होने पर होमगार्ड को दी भावभीनी विदाई, थाना प्रभारी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Sat, 31 Jul 2021 08:09 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 31 Jul 2021 08:09 PM IST
सार
सेवानिवृत होने पर होमगार्ड को भावभीनी विदाई दी गई। वहीं थाना प्रभारी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
मेरठ में होमगार्ड के पैर लेते थाना प्रभारी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के थाना कंकरखेड़ा में आज यानी शनिवार को एक होमगार्ड के सेवानिवृत्त होने पर थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों ने होमगार्ड को भावभीनी विदाई दी। थाना प्रभारी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
आमतौर पर दरोगा व इंस्पेक्टर के सेवानिवृत्त होने पर थानों व चौकियों में विदाई समारोह का आयोजन होता देखा गया है। लेकिन कंकरखेड़ा थाना प्रभारी ने 40 साल तक पुलिसकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने वाले होमगार्ड रिछपाल के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी। थाने में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों ने होमगार्ड को शॉल ओढ़ाकर व उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान थाना प्रभारी तपेश्वर सागर ने उनके कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
इसके बाद समस्त स्टॉफ के सामने थाना प्रभारी ने होमगार्ड के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और सभी को बड़ों का आदर करने को लेकर प्रेरित किया। समस्त स्टॉफ ने होमगार्ड रिछपाल को नम आंखों से सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी। होमगार्ड रिछपाल ने कहा कि वह थाना कंकरखेड़ा के समस्त स्टॉफ के आभारी रहेंगे और थाना पुलिस को जब भी उनकी जरूरत होगी, वह उनके लिए मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
रिछपाल ने बताया कि वह सरधना थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा के रहने वाले हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी राजेश्वरी व तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा जितेंद्र खेती करता है। छोटा बेटा मनोज कुमार किनौनी मिल में नौकरी व सबसे छोटा बेटा प्रमोद कुमार सिक्योरिटी में कार्य करता है। सन 1981 में उन्होंने होमगार्ड की नौकरी की शुरुआत कंकरखेड़ा से ही की थी। 60 साल की उम्र में वह शनिवार को सेवानिवृत्त हुए।